Download Our App

Home » जबलपुर » विहिप में दायित्व परिवर्तन पर अंदरुनी साजिश का साया किसने उड़ाया तीन लोगों को पद से हटाने का हल्ला

विहिप में दायित्व परिवर्तन पर अंदरुनी साजिश का साया किसने उड़ाया तीन लोगों को पद से हटाने का हल्ला

जबलपुर जय लोक। विगत दिवस कटनी में आयोजित हुई दो दिवसीय विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की प्रांत की बैठक में कुछ पुराने पदाधिकारियों के दायित्व और कार्यभार में परिवर्तन की प्रक्रिया संपादित हुई। इस प्रक्रिया को बैठक के बाद इस प्रकार से प्रस्तुत किया गया है जैसे कुछ पदाधिकारियों को शिकायतों के आधार पर दंड दिया गया हो, लेकिन इस प्रकार की खबरें सार्वजनिक होने के बाद सिक्के का दूसरा पहलू भी सामने आया जिसमें जिन लोगों के नाम पर कार्यवाही होने की बात कही जा रही थी उनकी तरफ  से स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया गया कि प्रत्येक छह माह में योजना बैठक के रूप में महाकौशल प्रांत की कटनी जिले में बैठक हुई है। जिसमें केंद्रीय अधिकारी विनायक राव, अजय पारिक क्षेत्र संगठन मंत्री राजाराम उपस्थित थे।

बैठक में विभाग स्तर की कुछ घोषणाएँ भी की गईं। कुछ दायित्व परिवर्तन किए गए जोकि संगठन में आवश्यकतानुसार निरंतर किए जाते हैं। विहिप कार्यकर्ताओं का नियोजन उनकी क्षमता एवं कार्य अनुसार हर योजना बैठक में किया जाता है। इसी क्रम में पंकज श्रीवात्री, सुमित ठाकुर, रोहित ठाकुर का कार्यकाल पूर्ण होने पर दायित्व से मुक्त करते हुए संगठन के विस्तार में कार्य करेंगे। ये सभी आगमी बैठक तक कार्यकर्ता क़े रूप मे कार्य करेंगे।

बैठक में हुए इस निर्णय को इन पदाधिकारियों पर हुई कार्यवाही से जोड़  कर हल्ला मचाया गया। इसके बाद वास्तविक स्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण सामने आए और यह बात स्पष्ट हुई की विश्व हिंदू परिषद की महाकौशल प्रांत की बैठक में निर्णय पर साजिश का छाया छा गया। अब विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी इस बात का पता लगा रहे हंै कि संगठन की बैठक की जानकारी किसने गलत तरीके से बाहर पहुँचाई। जानकारी लगने पर ऐसी हरकतें करने वालों पर कार्रवाही भी हो सकती है।

 

हथियारों की नोंक पर पेट्रोल पंप में डकैती, नकाबपोश लुटेरों ने लूटी नगदी

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » विहिप में दायित्व परिवर्तन पर अंदरुनी साजिश का साया किसने उड़ाया तीन लोगों को पद से हटाने का हल्ला

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!