
जबलपुर (जय लोक)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज पश्चिम विधानसभा के विधायक एवं लोक निर्माण मंत्री राकेश ङ्क्षसह के नेतृत्व में आयोजित पश्चिम विधानसभा तिरंगा यात्रा में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, गौरव एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाया गया।
देशभक्ति के उत्साह से ओत-प्रोत इस यात्रा में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू , जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्रीकांत साहू, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल एवं अमित सोनू बचवानी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती आत्मिका सिंह सहित विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, भाजपा के कार्यकर्ता मातृशक्ति तथा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर तिरंगे के प्रति अपना सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति का भाव प्रकट किया।

Author: Jai Lok






