
खडग़े की रैली के बाद शुद्धिकरण से संविधान का अपमान
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीजेपी-आरएसएस पर मनुवादी सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने यह बात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर कही। राहुल ने प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह ऐसी मानसिकता है, जो आज भी इंसान की हैसियत उसके जन्म से तय करती है, न कि समानता और इंसानियत से। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लेकर आज 14 अगस्त को देशभर के जिला मुख्यालयों पर मार्च और सत्याग्रह करने का ऐलान किया है।

घटना पूरे देश के लिए दुखद-जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि खडग़े जी के साथ जो हुआ या जो भावनाएं आहत हुईं, वह सिर्फ कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि हम सभी और पूरे देश के लिए दुखद है। बीजेपी ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करती। हम इस पूरे मामले की गहराई से जांच करेंगे और अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। जब हम कह रहे हैं कि हम ऐसी सोच का समर्थन नहीं करते, तो खडग़े साहब को भी इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।

खडग़े कांग्रेस के दूसरे दलित अध्यक्ष
मल्लिकार्जुन खडग़े कांग्रेस में बाबू जगजीवन राम के बाद दूसरे दलित अध्यक्ष हैं। जगजीवन राम ने 1970-71 में कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। खडग़े का राजनीतिक सफर कर्नाटक से शुरू हुआ और वे 9 बार विधायक चुने गए। इसके बाद 2009 और 2014 में गुलबर्गा लोकसभा सीट से सांसद रहे। 2014 के बाद लोकसभा में कांग्रेस के नेता रहे और 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद राज्यसभा पहुंचे। वे राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। 2022 में कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले खडग़े पार्टी के लंबे समय तक वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे।


कभी किसी के आगे अपनी रक्षा के लिए गिड़गिड़ाए नहीं-खडग़े
मल्लिकार्जुन खडग़े ने राज्यसभा में आरोप लगाया था कि विगत दिवस हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मंच से भाषण दिया था, जहां लाखों लोग मौजूद थे। उस वक्त मैंने किसी समाज का, किसी धर्म का नाम नहीं लिया। सिर्फ लोगों की समस्याओं को वहां पर बताया। लेकिन मेरी स्पीच होने के बाद बीजेपी के लोगों ने हवन करके मंच का शुद्धिकरण किया। खडग़े ने कहा कि वे अनुसूचित जाति से आते हैं और सालों से संसद में हैं, लेकिन कभी किसी के आगे अपनी रक्षा के लिए गिड़गिड़ाए नहीं। उन्होंने मांग की कि हल्द्वानी में मंच का शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ अनटचेबिलिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। मल्लिकार्जुन खडग़े ने राज्यसभा में आरोप लगाया था कि 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मंच से भाषण दिया था, जहां लाखों लोग मौजूद थे। उस वक्त मैंने किसी समाज का, किसी धर्म का नाम नहीं लिया। सिर्फ लोगों की समस्याओं को वहां पर बताया। लेकिन मेरी स्पीच होने के बाद बीजेपी के लोगों ने हवन करके मंच का शुद्धिकरण किया। खडग़े ने कहा कि वे अनुसूचित जाति से आते हैं और सालों से संसद में हैं, लेकिन कभी किसी के आगे अपनी रक्षा के लिए गिड़गिड़ाए नहीं। उन्होंने मांग की कि हल्द्वानी में मंच का शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ अनटचेबिलिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। खडग़े की रैली के एक दिन बाद विगत दिवस हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हिंदू संगठनों ने शुद्धि हवन कराया था।
Author: Jai Lok






