
जगह-जगह हुए ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम
मुख्य कार्यक्रम में मंत्री राकेश सिंह ने फहराया तिरंगा
जबलपुर (जय लोक)।देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को पूरे राष्ट्र के साथ जबलपुर जिले में भी हर्षोल्लास तथा गरिमा के साथ मनाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। यहां प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ठीक प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया। मुख्य समारोह से पहले, शासकीय अद्र्धशासकीय संस्थाओं एवं कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।
स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पर जबलपुर में आयोजित मुख्य समारोह में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण किया तथा मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, यातायात पुलिस, जेल के सिपाहियों और एनसीसी की बालक एवं बालिका तथा स्काउड गाइड की प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं के चयनित दलों द्वारा सामूहिक व्यायाम एवं आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। समारोह में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया।

सुरक्षा बलों ने दी विशेष सलामी
परेड ग्राउंड पर प्रात:काल से ही देशभक्ति का अनूठा माहौल नजर आ रहा था। सुरक्षा बलों के विभिन्न दलों ने सुसज्जित परिधानों में अत्यंत मनोहारी और अनुशासित मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। वाहन पर सवार होकर जब अतिथियों का काफिला जवानों के सामने से गुजरा तो पूरे मैदान में गजब का जोश भर गया। जवानों का सधा हुआ तालमेल, शौर्य से भरा अंदाज और राष्ट्रध्वज के प्रति निष्ठा देखते ही बनती थी। पुलिस बल, होमगार्ड तथा विशेष सुरक्षा दस्तों ने एक साथ कदम मिलाते हुए कर्तव्य पथ पर अडिग रहने का स्पष्ट संदेश दिया।

सेनानियों का भावपूर्ण अभिनंदन


स्वतंत्रता के महापर्व पर देश के लोकतांत्रिक इतिहास को समृद्ध बनाने वाले वरिष्ठ सेनानियों का चरण वंदन करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। यह आत्मीय क्षण समारोह का सबसे भावुक और प्रेरणादायक दृश्य बन गया, जिसने नई पीढ़ी को राष्ट्र सेवा का महान मार्ग दिखाया। इसके पश्चात मैदान में स्थापित विशाल स्क्रीन के माध्यम से प्रदेश की चौतरफा प्रगति और जनहित से जुड़े विकास कार्यों की रूपरेखा को साझा किया गया। मंत्री राकेश सिंह ने लोकतंत्र सेनानियों का शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।
पुलिस बैंड की धुन पर राष्ट्रगान
ध्वजारोहण के साथ ही पुलिस बैंड की धुन पर राष्ट्रगान हुआ और आसमान में तिरंगा लहरा उठा। इसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। मुख्य समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन हुआ।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा उत्साह
जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के अन्य नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विचार गोष्ठियां आयोजित की गई।
नगर निगम में महापौर ने फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम में आयोजित समारोह में महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू द्वारा नगर निगम कार्यालय प्रांगण में प्रात: 8 बजे ध्वजारोहण किया किया। इस राष्ट्रीय पर्व पर नगर निगम के आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने फहराया तिरंगा
कलेक्टे्रट कार्यालय में कलेक्टर राघवेन्द्र ङ्क्षसह ने आज कलेक्टे्रट कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसपी संपत उपाध्याय ने फहराया तिरंगा
15 अगस्त के मौके पर एसपी संपत उपाध्याय ने एसपी कार्यालय में ध्वजा रोहण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
जबलपुर विकास प्राधिकरण
जबलपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में प्रात: 9 बजे जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी भी मौजूद रह
जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय
जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रगान के बाद प्रात: 9 बजे कुलपति प्रमोद कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। कुलपति के उद्बोधन के उपरांत कृषिनगर प्राथमिक शाला के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
शहर कांग्रेस कमेटी
शहर कांग्रेस कमेटी एवं सेवादल द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में सुबह 9 बजे तिलक भूमि तलैया में ध्वजारोहण हुआ। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा द्वारा किया गया। प्रात: 9.30 बजे त्रिपुरी कांग्रेस सम्मेलन के प्रतीक कमानिया गेट में ध्वजारोहण किया गया। इसके तत्पश्चात 9.45 बजे खादी ग्राम उद्योग बड़ा फुहारा में ध्वजारोहण किया गया।
शक्ति भवन में गढ़पाले ने किया ध्वजा रोहण
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शक्तिभवन परिसर में आयोजित मध्यप्रदेश विद्युत परिवार के मुख्य समारोह में एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक एवं ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले ने प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया। समारोह में विद्युत कंपनियों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 110 अभियंताओं एवं कार्मिकों को सम्मानित किया किया।
पावर ट्रांसमिशन कंपनी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) के सभी 42 ट्रांसमिशन लाइन मेटेनेन्स मुख्यालय 417 एकस्ट्रा हाईटेंशन सबस्टेशनों तथा प्रदेश के सभी कार्यालयों में ध्वजा रोहण किया किया। एम.पी. ट्रांसको का मुख्य समारोह मुख्यालय जबलपुर स्थित स्काडा कंट्रोल सेंटर नयागांव के परिसर में सुबह 8.15 बजे प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने ध्वजा रोहण किया।
भाजपा संभागीय कार्यालय में ध्वजारोहण
देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के द्वारा भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया गया।
कड़ी सुरक्षा के इंतजाम
स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहीं। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के मार्गदर्शन में जिले में हाई अलर्ट जारी रखते हुए संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मालगोदाम, बाजारों, प्रमुख चौराहों तथा अन्य बड़े सार्वजनिक स्थलों पर लगातार सर्चिंग अभियान चलाया गया, सुरक्षा टीमों द्वारा डॉग स्क्वॉड एवं बम डिस्पोजल टीम के साथ संदिग्ध वस्तुओं और स्थानों की जांच की गई। जिले की सीमाओं एवं प्रमुख प्रवेश मार्गों पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर नजर रखने के साथ पुलिस द्वारा होटल, लॉज और अन्य संवेदनशील स्थानों की भी जांच की जा रही है।
पश्चिम मध्य रेल्वे
स्वतंत्रता दिवस पर पमरे के महाप्रबंधक दिलीप सिंह ने सुबह 8 बजे रेल्वे स्टेडियम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राष्ट्रगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
Author: Jai Lok






