
महफिल बार में महिला सहकर्मी की हत्या करने वाला हुआ गिरफ्तार
जबलपुर (जयलोक)।महिला कर्मचारी की हत्या की उसने पुलिस को बताया कि मजाक मजाक में हुए विवाद में उसने युवती की हत्या कर दी। आरोपी ने किचिन में रखे चाकू से युवती पर चार वार किए जिससे वह लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।गोहलपुर थाना अंतर्गत महफिल बार एंड रेस्टारेंट में चाकू मारकर की गई महिला सहकर्मी की हत्या के मामले में चौकाने वाली बात सामने आई है। जिस कर्मचारी ने महफिल बार एंड रेस्टारेंट में काम करने वाली युवती मुस्कान चौधरी की साथ में कार्यरत युवक पवन बर्मन ने ही उसकी हत्या की थी। युवती पर हमला होते देख रेस्टारेंट में बैठे ग्राहकों व कर्मचारियों में चीख पुकार व अफरातफरी मच गई। इस बीच हमलावर पवन चौधरी ने मौके से भागने का प्रयास किया जिसे पकडक़र लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये भोला नगर में दबिश देते हुये आरोपी पवन बर्मन निवासी ग्राम खिरहनी बरगी हाल निवाासी आईटीआाई माढोताल को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ करने पर बताया कि काम करते समय चल रही हंसी मजाक के दौरान छींटाकशी करने की बात पर हुये विवाद के कारण उसने मुस्कान पर चाकू से हमला कर दिया था। आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
चाकू से किए चार वार जाँच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने युवती पर चाकू से चार बार वार किए। जिससे युवती का खून ज्यादा बह गया और उसे बचाया नहीं जा सका। आरोपी ने बताया कि शुरू में दोनों के बीच हंसी मजाक चल रहा था इस दौरान छीटाकसी को लेकर मजाक विवाद में बदल गया और उसने गुस्से में यह कदम उठा लिया।

Author: Jai Lok






