Download Our App

Home » अपराध » विद्युत मीटर लगाने के नाम पर दो बिजली कर्मचारियों ने माँगी रिश्वत, लोकायुक्त टीम ने 12 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

विद्युत मीटर लगाने के नाम पर दो बिजली कर्मचारियों ने माँगी रिश्वत, लोकायुक्त टीम ने 12 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

जबलपुर (जयलोक)। लोकायुक्त की टीम ने आज रिश्वत लेते हुए बिजली कंपीन के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। रिश्वतखोर कर्मचारियों में  मनोज कुमार दुबे सहायक अभियंता तथा नेश कुमार शुक्ला लाइनमैन शामिल हैं। रिश्वतखोर कर्मचारियों ने विद्युत कनेक्शन के नाम पर किसान से 12 हजार रूपयों की माँग की थी। जिसकी शिकायत किसान ने लोकायुक्त टीम से की। जिसके बाद जाल बिछाकर दोनों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

आवेदक मुकेश कुमार यादव निवासी जमुनिया तहसील कटंगी को अपनी कृषि भूमि में मोटर चलाने हेतु 3 एचपी का स्थाई बिजली कनेक्शन चाहिए था। बिजली कनेक्शन के लिए आवेदक ने कनिष्ठ /सहायक अभियंता मध्य प्रदेश पूर्वं क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कटंगी, जिला जबलपुर में आवेदन दिया था।

3 एचपी के स्थाई विद्युत कनेक्शन के लिए कटंगी कार्यांलय में पदस्थ सहायक अभियंता मनोज कुमार दुबे तथा लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला  के द्वारा आवेदक से 15000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की थी। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपीगण 12000 रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गए थे। आरोपियों को आज 12000 रुपए की रिश्वती राशि लेते हुए रंगे हाथ  पकड़ा गया।

लोकायुक्त टीम से उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी, टी एल ओ निरीक्षक शशि कला मुस्कुले, निरीक्षक जितेंद्र यादव एवं लोकायुक्त का दल मौजूद रहा।

 

 

मजाक में हुए विवाद में महिला पर चाकू से किए 4 वार, ली जान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » विद्युत मीटर लगाने के नाम पर दो बिजली कर्मचारियों ने माँगी रिश्वत, लोकायुक्त टीम ने 12 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!