Download Our App

Home » जबलपुर » उज्जैन के मंदिर में कोई भगदड़ नहीं हुई, मंदिर प्रबंधन समिति ने किया खण्डन अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

उज्जैन के मंदिर में कोई भगदड़ नहीं हुई, मंदिर प्रबंधन समिति ने किया खण्डन अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

भोपाल (जयलोक)। कुछ मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उज्जैन के महाकाल परिसर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ मचने एवं अफरातफरी मचने की भ्रामक खबरें प्रसारित की गई हैं, इन अफवाहों का मंदिर प्रबंध समिति पूर्णत: खंडन किया गया है।

समिति की ओर से जानकारी दी गई है कि नागपंचमी, सावन सोमवार एवं भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी एक ही दिन होने से श्रद्धालुओं की संख्या अत्यधिक रही। अब तक लगभग 6.19 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। विभिन्न मार्गों पर लंबी कतारों के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से अपील है कि श्रद्धालु केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें और भ्रामक अथवा अपुष्ट खबरों को साझा न करें।

 

मजाक में हुए विवाद में महिला पर चाकू से किए 4 वार, ली जान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » उज्जैन के मंदिर में कोई भगदड़ नहीं हुई, मंदिर प्रबंधन समिति ने किया खण्डन अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!