Download Our App

Home » Uncategorized » खमरिया फैक्ट्री में धमाका, एक कर्मचारी घायल, एफ 2 सेक्शन में हुआ हादसा

खमरिया फैक्ट्री में धमाका, एक कर्मचारी घायल, एफ 2 सेक्शन में हुआ हादसा

जबलपुर (जय लोक)। खमरिया आर्डिनेंस फैक्ट्री में आज सुबह एक हादसे ने हडक़ंप मचा दिया। सुबह सुबह काम के दौरान फिलिंग सेक्शन 2 में धमाका हुआ जिसने सभी का ध्यान इस ओर खींचा। इस धमाके में एक कर्मचारी घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद एक बार फिर कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि यह हादसा यूनिट के फिलिंग एरिया-2 में उस समय हुआ जब ट्रेसर घटक के भीतर बारूद भरने की बेहद संवेदनशील प्रक्रिया चल रही थी। बारूद में चिंगारी भडक़ने के कारण हुए इस आकस्मिक विस्फोट में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी वासुदेव राम का हाथ आग की लपटों से झुलस गया। घायल कर्मी को प्राथमिक राहत देते हुए तुरंत निजी महाकौशल अस्पताल ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उसका गहन उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यस्थल पर पहुंचकर पूरे सुरक्षा तंत्र की समीक्षा की और विस्फोट के कारणों की उच्च स्तरीय जांच आरंभ कर दी।
उत्पादन खंड में आयुध निर्माणी के दौरान सतर्कता प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रशासनिक दल इस बात का पता लगाने में जुटा है कि बारूद के संचालन के समय निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन तो नहीं हुआ। चिकित्सा दल के अनुसार बर्न यूनिट में जरूरी दवाएं दी जा रही हैं और स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है। प्रबंधन ने प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता एवं सहयोग का भरोसा दिलाया है।

 

मजाक में हुए विवाद में महिला पर चाकू से किए 4 वार, ली जान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » खमरिया फैक्ट्री में धमाका, एक कर्मचारी घायल, एफ 2 सेक्शन में हुआ हादसा

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!