Download Our App

Home » शिक्षा » छात्रों के लिए अनूठा कार्यक्रम, सत्य प्रकाश स्कूल में मॉडल यूनाइटेड नेशन के तीसरे संस्करण का आयोजन

छात्रों के लिए अनूठा कार्यक्रम, सत्य प्रकाश स्कूल में मॉडल यूनाइटेड नेशन के तीसरे संस्करण का आयोजन

जबलपुर के शिक्षा जगत को ऐसे कार्यक्रमों से मिल रही नई ऊंचाइयाँ

जबलपुर (जयलोक)। शहर में संवाद, तर्क और कूटनीति की संस्कृति को एक नई दिशा देने वाले सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल के द्वारा मॉडल यूनाइटेड नेशन के नाम से एक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। अपने तीसरे संस्करण के साथ यह आयोजन एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच रहा है। 22 और 23 अगस्त को सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल, गौरीघाट रोड जबलपुर में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से विद्यार्थी प्रतिनिधि और एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य शामिल होंगे। एसएमपीएस एमयूएन की शुरुआत जबलपुर में पहले मॉडल यूनाइटेड नेशन के सम्मेलन के रूप में तीन साल पहले हुई थी।

पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा- पहले संस्करण से शुरू हुआ यह प्रयास दूसरे संस्करण तक एक बड़े अंतर-विद्यालयीन मंच में बदल गया, जिसमें देशभर से 500 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। अब तीसरे संस्करण में पिछले वर्ष का यह रिकॉर्ड भी पार हो चुका है। देश के अलग-अलग हिस्सों से बढ़ती भागीदारी इस बात का संकेत है कि एसएमपीएस एमयूएन ने कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
पहली बार होगा जूनियर एमयूएम- इस वर्ष सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण जूनियर एमयूएन होगा, जिसे पहली बार कक्षा 4 और 5 के विद्यार्थियों के लिए शुरू किया जा रहा है। यह पहल जबलपुर में पहली बार होने जा रही है और इसका उद्देश्य कम उम्र से ही विद्यार्थियों को विचार रखने, प्रश्न करने और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने का अवसर देना है।

अनुभवी बच्चे तैयार करेंगे छोटे विद्यार्थियों को- इस आयोजन की खास बात यह है कि इसकी जि़म्मेदारी विद्यालय के एमयूएन क्लब के वरिष्ठ विद्यार्थी संभालेंगे। जो विद्यार्थी स्वयं एमयूएन की प्रक्रिया, शोध, और कूटनीति की बारीकियां सीख चुके हैं, वहीं अब छोटे विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने, समितियों का संचालन करने और उन्हें सहायता करने की भूमिका निभाएंगे। यह केवल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सीखने से लेकर नेतृत्व करने तक का अवसर देना है।इस आयोजन का उद्देश्य यह भी है कि किसी विषय पर केवल अपनी राय न रखें, बल्कि बच्चे उसके विभिन पक्षों को समझें, शोध करें और तर्कपूर्ण ढंग से संवाद कर सकें। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि बच्चे वाद विवाद की कला में दक्ष हों, वह समूह संबोधन के लिए तैयार हों, कूटनीति के विषयों पर एक गंभीर और सक्रिय संस्कृति को बढ़ावा देने में अपना योगदान दें। इस वर्ष सम्मेलन में एसएसपीएस के अभिभावकों और पूर्व विद्यार्थियों के लिए भी प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने का अवसर उपलब्ध होगा। इससे इस आयोजन का अनुभव केवल वर्तमान विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहेगा। एक ही मंच पर विद्यार्थी, उनके माता-पिता और विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी अलग-अलग मुद्दों पर अपनी भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

 

बिस्तर से गायब हुआ 2 साल का मासूम, घर के पास मिला शव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » शिक्षा » छात्रों के लिए अनूठा कार्यक्रम, सत्य प्रकाश स्कूल में मॉडल यूनाइटेड नेशन के तीसरे संस्करण का आयोजन

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!