Download Our App

Home » जबलपुर » प्रश्न पूछेंगे छात्र, आत्मविश्वास से रखेंगे अपनी बात, 500 बच्चे बाहर से हो रहे शामिल

प्रश्न पूछेंगे छात्र, आत्मविश्वास से रखेंगे अपनी बात, 500 बच्चे बाहर से हो रहे शामिल

जबलपुर में एमयूएन जैसे आयोजन शिक्षा जगत के लिए सौगात से कम नहीं

जबलपुर (जयलोक)। शहर के छात्र-छात्राओं के लिए सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल ने एक ऐसे आयोजन की शुरुआत की है, जहां छात्र छात्राओं को प्रश्न पूछने आत्मविश्वास के साथ अपनी बातें रखने का, कूटनीति को समझने और अपनी राय बनाने का पूरा मौका मिलता है। यह वो आयोजन है जहां छात्र सामान्य पढ़ाई के स्तर से हट कर जीवन के वास्तविक पड़ावों के बारे में ज्ञान प्राप्त करते हैं। बच्चों को यह सीखने मिलता है कि हमें समाज के बीच में अपनी बातें किस प्रकार से रखना है। हमें किन मुद्दों पर किन बिन्दुओं पर अपनी बातों को तैयार करना है। ऐसे आयोजनों से हम इस बात के लिये बच्चों को तैयार करते है कि वो प्रश्रावली और आत्मविश्वाम से परिपूर्ण होकर बेहतर प्रदर्शन के साथ अपनी बातों का प्रस्तुतिकरण और बेहतर बना सके।

युवा डायरेक्टर तरंग ग्रोवर ने की शुरुआत

देश के साथ विदेशों में भी अपनी उच्च स्तरीय पढ़ाई पूरी कर अपने शहर वापस आकर काम कर रहीं युवा डायरेक्टर तरंग ग्रोवर ने एक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ते हुए, यहाँ के बच्चों के लिए उच्च और नवीन शिक्षा पद्धति से अवगत कराना और बच्चों की हर प्रतिभा को निखारने के मुख्य उद्देश्य के साथ इस आयोजन की नींव रखी है।

अन्य विद्यालयों के बच्चे भी लेंगे भाग

तीसरे संस्करण की बढ़ती भागीदारी और नई पहलों के साथ एसएसपीएस एमयूएन अब केवल एक विद्यालयीन आयोजन नहीं, बल्कि जबलपुर में युवा नेतृत्य, विचार-विमर्श और कूटनीतिक सोच को बढ़ावा देने वाला एक उभरता हुआ मंच बन रहा है। 22 और 23 अगस्त 2026, को आयोजित होने वाला यह सम्मेलन इसी यात्रा की अगली कड़ी होगा। इस आयोजन में शहर भर के अन्य सभी निजी स्कूलों के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और राष्ट्रीय स्तर के आयोजित इस प्रकार के आयोजनों का अनुभव और लाभ मिलेगा।
स्कूल के चेयरमेन अनिल ग्रोवर का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन केवल एक विद्यालय के छात्र-छात्राओं तक सीमित नहीं है। बल्कि ऐसे आयोजन का लाभ शहर के सभी बच्चों को प्राप्त होता है। अन्य निजी स्कूलों के बच्चे भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित होते हंै। बहुत से छात्र छात्राएं सीधे तौर पर भी अपना रजिस्ट्रेशन इस आयोजन के लिए करवा रहे हैं। इस प्रकार के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनको नया अनुभव देने में बहुत कारगर साबित होते हैं।

 

27 अगस्त को आएंगे केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लड़ाकू टैंकों को मिलेगी नई ताकत, रक्षा मंत्री व्हीएफजे में रखेंगे नए प्लांट की नींव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » प्रश्न पूछेंगे छात्र, आत्मविश्वास से रखेंगे अपनी बात, 500 बच्चे बाहर से हो रहे शामिल

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!