
जबलपुर (जय लोक)। इन दिनों ग्राहकों को दुषित और गुणवत्ताहीन खाद्य सामग्री परोसी जा रही है। जिसका ताजा उदाहरण एक हॉस्टल छात्रा के साथ हुआ। जिसमें उसने पैकेट बंद मोमोस आर्डर किया। जब पैकेट को खोला गया तो उसमें बदबू आ रही थी साथ ही मोमोस में कीड़े बिलबला रहे थे।

इस मामले की शिकायत छात्रा नें तुरंत खाद्य विभाग से की जिसके बाद उसे कार्रवाही का आश्वासन दिया गया।
गल्र्स हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने पनीर मोमोज ऑर्डर किए थे। डिलेवरी बॉय ने मोमोज डिलीवर किए, मोमोज आने के बाद उसे रूम पर ले जाने के बाद खोल कर देखा गया तो वह दंग रह गई तो मोमोज में कीड़े चिपके हुए थे।

कुछ कीड़े बिलबिला रहे थे। छात्रा ने तुरंत इसकी शिकायत विजय नगर स्थित पॉपुलर फ्रेश मोमोज एन मोर से की। शिकायत होने पर दूसरी ओर से डिलीवरी वापस किए जाने को कहा जाने लगा। छात्रा का कहना था कि बारिश के दौरान इस तरह की गड़बड़ी लोगों के स्वास्थ्य को खराब करना सामने आ रहा है, जिसमें दूषित और गुणवत्ताविहीन खाद्यान को परोसा जा रहा है। लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर जागरूक करना बहुत जरूरी है।


ऑनलाइन किए थे ऑर्डर –
छात्रा का कहना है कि यह मोमोज उसने ऑनलाइन ऑर्डर किए थे। ऑर्डर डिलेवर होने पर उससे पैसे तो पूरे लिए गए लेकिन मोमोज सड़े गले दे दिए गए। आज सुबह हुई इस घटना के बाद छात्राओं ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर पर नाराजगी जाहिर की।
Author: Jai Lok






