
कलेक्टर-एसपी से शिकायत, बालाजी रियल एस्टेट एवं संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग
जबलपुर (जयलोक)। पनागर स्थित बालाजी सिटी से जुड़े बिल्डर अक्षय वैश्य के विरुद्ध न्यायालयीन आदेश के बावजूद विवादित भूमि पर कब्जे, निमाज़्ण अथवा यथास्थिति बदलने के कथित प्रयास को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, जबलपुर से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता सुरेश कुमार यादव ने व्यवहार वाद क्रमांक 1238/2025 तथा न्यायालय के 09 जुलाई 2026 के आदेश का हवाला देते हुए ग्राम पनागर स्थित खसरा क्रमांक 1208 एवं 1209 की विवादित भूमि की यथास्थिति बनाए रखने तथा तत्काल स्थल निरीक्षण कराने की मांग की है।

शिकायत में बालाजी रियल एस्टेट, पनागर से संबंधित अक्षय वैश्य व अन्य के साथ-साथ संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी एवं अन्य अधिकारियों की कथित भूमिका अथवा लापरवाही की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की गई है।

शिकायतकर्ता ने प्रशासन से न्यायालयीन आदेश का प्रभावी पालन सुनिश्चित करते हुए किसी भी प्रकार के कब्जे अथवा निर्माण पर तत्काल रोक लगाने तथा जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।


Author: Jai Lok






