Download Our App

Home » News » ट्रक से टकराई कार के परखच्चे उड़े, 3 की मौत8 गंभीर घायल नागपुर से कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे 11 श्रद्धालु

ट्रक से टकराई कार के परखच्चे उड़े, 3 की मौत8 गंभीर घायल नागपुर से कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे 11 श्रद्धालु

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शनिवार तडक़े हुए भीषण सडक़ हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मुलताई फोरलेन पर जीतू ढाबे के पास करीब सुबह 3:30 बजे हुआ। तेज रफ्तार कार सडक़ किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस के मुताबिक, कार में सवार सभी 11 लोग महाराष्ट्र के नागपुर के पास बुट्टी बोरी कोल माइंस क्षेत्र के रहने वाले थे। वे सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण सडक़ किनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और कार सीधे उसके पीछे जा भिड़ी। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। टक्कर के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों का उपचार जारी है।
पति-पत्नी समेत तीन की मौत- हादसे में मृतकों में 40 वर्षीय छाया और उनके 42 वर्षीय पति दीपक की पहचान हुई है। तीसरी मृतक महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे को लेकर मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की रही है।

 

असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थियों के लोक भवन मार्च के दौरान पुलिस से झड़प

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » ट्रक से टकराई कार के परखच्चे उड़े, 3 की मौत8 गंभीर घायल नागपुर से कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे 11 श्रद्धालु

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!