Download Our App

Home » जबलपुर » 24 घंटे में ढाई इंच बारिश से शहर हुआ पानी-पानी, आज गौरीघाट का एक दृश्य

24 घंटे में ढाई इंच बारिश से शहर हुआ पानी-पानी, आज गौरीघाट का एक दृश्य

रिमझिम पानी से मौसम ठंडा-ठंडा कूल-कूल

जबलपुर (जय लोक)। शहर में बारिश का आंकड़ा भले ही काफी पीछे चल रहा हो लेकिन पिछले एक हफ्ते से जिस तरह से बारिश हो रही है उसने लोगों को घरों और कार्यालयों में कैद कर दिया है। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर ही नजर डालें तो ढाई इंच बारिश दर्ज की गई है। महज कल रात को ही दो इंच बारिश हो चुकी थी। आज सुबह से ही कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश का क्रम जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दो तीन दिनों में भी अच्छी बारिश की आशंका जाहिर की है।
मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके प्रभाव से संभाग के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ झमाझम और रिमझिम बारिश हो रही है। पिछले तीन दिनों से झिर-झिराता पानी का क्रम जारी है आज नमीं भरी हवाओं ने मौसम को ठंड-ठंडा कूल-कूल कर दिया है। सुबह से जारी हल्की बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। अगले 24 घंटों के दौरान संभाग के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। कभी भी किसी भी क्षण तेज बारिश हो सकती है।
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र से जानकारी के अनुसार पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र प्रभावी होने से पिछले दिनों शहर में जोरदार बारिश हुई, उसके बाद से पिछले कई दिनों से आसमान पर बादल छाए हुए हैं। इससे वातावरण में नमीं बनी हुई है। जोरदार बारिश के दौर के बाद पानी की फुरफुराहट और कभी मध्यम गति की बारिश का दौर जारी है। जिससे पानी में घुलकर नम हुई हवाएं ठंडक का एहसास करा रही हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सामान्य दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान 60 मिमी (2.5) इंच वर्षा दर्ज की गई। 1 जून से अब तक कुल वर्षा 527 मिमी (लगभग 21 इंच) से अधिक वर्षा दर्ज गई की गई। अगले 24 घंटों के दौरान संभाग के अनेक स्थानों पर जोरदार वर्षा की संभावना है।

जगह जगह भरा पानी

शहर में हो रही बारिश से जगह जगह पानी भर गया है। सडक़ों से लेकर गली मोहल्लों में भी नाले उफान पर हैं। इसके साथ ही सिविक सेंटर सहित अन्य जगहों पर पानी एक से डेढ़ फुट तक भर गया है।

पिछले साल से 13 इंच पीछे बारिश

इस बार का बारिश का आंकड़ा 21 इंच पर पहुँच गया है। हालांकि पिछले साल आज के ही दिन तक कुल बारिश 34 इंच दर्ज की जा चुकी थी। बारिश का आंकड़ा भले ही पीछे चल रहा हो लेकिन जिस तरह से बारिश हो रही है आने वाले दिनों में यह आंकड़ा पिछले साल से करीब पहुँच जाएगा।

 

जेन-जी को साधने भाजपा और संघ की नई रणनीति

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » 24 घंटे में ढाई इंच बारिश से शहर हुआ पानी-पानी, आज गौरीघाट का एक दृश्य

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!