Download Our App

Home » जबलपुर » 12वीं के छात्र के बैग से निकली रिवाल्वर, संदीपनी स्कूल का मामला रिवाल्वर देने वाला गिरफ्तार

12वीं के  छात्र के बैग से निकली रिवाल्वर, संदीपनी स्कूल का मामला रिवाल्वर देने वाला गिरफ्तार

जबलपुर/मंडला (जयलोक)। पड़ोसी जिले मंडला के संदीपनी स्कूल से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां संदीपनी स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र के बैग से सिक्स राउंड रिवाल्वर बरामद की गई है। छात्र के बैग से मिली रिवाल्वर के बाद स्कूल में हडक़ंप मच गया। ये रिवॉल्वर तब बरामद हुई जब स्कूल टीचर बच्चों के बैग में मोबाइल की जांच कर रहे थे जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
छात्र के बैग से रिवॉल्वर मिलने की सूचना मिलते ही निवास थाना प्रभारी धर्मेंद्र धुर्वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की तो हथियार असली पाया गया, जिसके बाद हथियार को अपने कब्जे में लेकर छात्र को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ ले गई। पूछताछ में छात्र ने पुलिस को बताया कि रसलगंज निवासी एक युवक ने उसे यह हथियार 2 महीने पहले दिया था और छात्र इसे पेंट करने के लिए स्कूल लेकर आया था।
भले ही छात्र ने ये कहा है कि वह हथियार को पेंट करने लाया था लेकिन पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। छात्र से आगे पूछताछ कर रसलगंज निवासी युवक तक पुलिस पहुंच गई है। छात्र के पास बरामद हुई रिवॉल्वर लिखे कोड से भी उसकी जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि छात्र को ये हथियार किसने दिया और छात्र की क्या मंशा थी।

रिवाल्वर देने वाला भी गिरफ्तार

छात्र के बैग से बरामद की गई देसी सिक्स राउंड रिवॉल्वर पुरानी है, जिसके बट पर यूएसए नंबर 38 लिखा हुआ है। हथियार को जब्त कर पुलिस की एक टीम निवास थाना अंतर्गत रसलगंज रवाना हुई, जहां से एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसने छात्र को ये रिवॉल्वर दी थी।

 

 

जेन-जी को साधने भाजपा और संघ की नई रणनीति

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » 12वीं के छात्र के बैग से निकली रिवाल्वर, संदीपनी स्कूल का मामला रिवाल्वर देने वाला गिरफ्तार

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!