Download Our App

Home » जबलपुर » 51 फुट लाल ध्वज से सजा काली धाम, महाकाली माता को अर्पित हुआ ध्वज

51 फुट लाल ध्वज से सजा काली धाम, महाकाली माता को अर्पित हुआ ध्वज

जबलपुर (जय लोक)। श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर श्री वृहत महाकाली महोत्सव समिति, काली धाम गढ़ा फाटक द्वारा आज सोमवार को विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर दोपहर 1 बजे मां महाकाली को 51 फुट का विशाल लाल ध्वज विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ अर्पित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रावण सोमवार के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। मां महाकाली को ध्वज अर्पण के साथ ही भक्तों के लिए महाभोग एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया है। आयोजन को लेकर समिति द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मां महाकाली के दर्शन एवं पूजन का लाभ लेने तथा महाभोग-भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। श्रद्धा और भक्ति के इस विशेष आयोजन को लेकर काली धाम परिसर में उत्साह का माहौल है।

 

अमरावती अस्पताल के बच्चा वार्ड में लगी भीषण आग, तीन की मौत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » 51 फुट लाल ध्वज से सजा काली धाम, महाकाली माता को अर्पित हुआ ध्वज

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!