Download Our App

Home » जबलपुर » जेडीए की उद्यान भूमि पर भू माफियाओं के कब्जे, एसडीएम आधारताल को ब्लॉक कांग्रेस नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

जेडीए की उद्यान भूमि पर भू माफियाओं के कब्जे, एसडीएम आधारताल को ब्लॉक कांग्रेस नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

जबलपुर,(जयलोक)।कृषि उपज मंडी के पीछे हाट बाजार मार्ग पर जबलपुर विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 5 विकास नगर पी – ब्लॉक में  भू -माफियाओं ने सरेआम सार्वजनिक भूमि पर अपने रसूख का कब्जा जमा रखा है। हैरानी की बात यह है कि हर रोज ही जिला प्रशासन के अफसरों का इसी मार्ग से आना जाना होता है मगर तब से अब तक एक बार भी कब्जे में कसमसाती इस सार्वजनिक भूमि पर उनकी नजर नहीं पड़ी और अब तक जनउपयोग के लिए आरक्षित इस भूमि को कब्जा मुक्त कराने कोई पहल नहीं की गई। इस सिलसिले में मौलाना अबुल कलाम आजाद ब्लॉक कांग्रेस और कमला नेहरू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृषित कराया है। क्षेत्रीय नागरिकों का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सिद्धांत जैन गोलू और मेवालाल पटेल के नेतृत्व में साथियों के साथ हाट बाजार स्थित एस डी एम कार्यालय पहुंचे और नौ सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा

ज्ञापन में कहा गया है कि जे डी ए ने अपनी योजना क्रमांक 5 विकास नगर के पी बेल्ट में यह जमीन रहवासियों के उद्यान के लिए (आरक्षित) छोड़ रखी है।जिस पर उद्यान बनाने के लिए पूर्व में टेंडर भी जारी किया गया है।मगर लापरवाही,अनदेखी और प्रशासनिक उदासीनता के कारण जिस जमीन पर पेड़ पौधों की हरियाली लह लहाना थी उस जमीन पर कचरों का अंबार,कबाड़  की कारों का गोदाम और आवारा जानवरों का आरामगाह सरेआम बना हुआ है।

इस मौके पर विकास नगर के क्षेत्रीय रहवासियों के अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय सिद्धांत जैन गोलू, मेवालाल पटेल,रज्जू सराफ,सुशीम धर,कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय रावत, अमर धरमपुरिया, डा.अभिजीत सिंह परिहार,संजय सोनी, रिंकू शर्मा,अभिषेक नामदेव, कैलाश सोनी, एड.आकाश तिवारी, आदेश चौबे, मोनू खंडेलवाल,यशु नीखरा, गुड्डा पटेल,आदेश चौबे, अजीम भाई, दिलीप चमकेल, गोपाल चौधरी,अतुल सोनी, सोनू श्रीवास्तव, पप्पी सोनी, वलीम भाई,अरिहंत जैन एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

अमरावती अस्पताल के बच्चा वार्ड में लगी भीषण आग, तीन की मौत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » जेडीए की उद्यान भूमि पर भू माफियाओं के कब्जे, एसडीएम आधारताल को ब्लॉक कांग्रेस नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

Top Headlines

कैशफ्री पेमेंट्स कारोबारियों के लिए एआई एजेंट लॉन्च, 60 घंटे का काम सिर्फ 45 मिनट में होगा, यह लोन रिकवरी जैसे काम भी करेगा

फिनटेक कंपनियां करेंगी कमाई नई दिल्ली,(एजेंसी/जयलोक)। फिनटेक कंपनी कैशफ्री पेमेंट्स कारोबारियों के लिए एआई एजेंट लॉन्च कर रही है ताकि भुगतान

Live Cricket

error: Content is protected !!