
जबलपुर (जय लोक)। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय से एल्यूडिकेशन एडवोकेट एण्ड सॉलिसिटर्स लॉ फर्म पंजाबी बाग न्यू दिल्ली के जांच अधिकारी मयंक शर्मा निवासी सावरिया नगर इंदौर ने शिकायत की कि थाना कोतवाली क्षेत्र में कपड़े की दुकानों पर पूमा कम्पनी के नाम के हुबहू दिखने वाले नकली टीशर्ट व लोवर विक्रय किये जा रहे हैं।

इस बिक्री काम नरघईया के कपड़ा बाजार में किया जा रहा है। जाँच के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी टू व्हीलर एक्टिवा में एक सफेद रंग की बोरी में पूमा कम्पनी के लोगो लगे कपड़े लोवर, टीशर्ट को बेचने के लिये बड़ा फुहारा तरफ जा रहा है, सूचना पर थाना कोतवाली के सामने मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति एक्टिवा में प्लास्टिक की बोरी ले जाते दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडक़र थाना लाया गया। जिसने पूछताछ पर अपना नाम तनिष्क जैन निवासी कुमार मेडिकल के सामने मिलौनीगंज हनुमानताल बताया। तलाशी लेने पर प्लास्टिक की बोरी में पूमा कम्पनी के नाम पर हुबहू दिखने वाले नकली कपड़े, टीशर्ट, लोवर रखे मिले, जिसके सम्बंध में पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने लालवानी होजरी के सामने गढ़ा फाटक रोड स्थित खेमचंद जैन के कपड़ों की दुकान बड़े बाबा गारमेंट्स में काम करना तथा दुकान मालिक खेमचंद जैन के कहने पर बड़े बाबा गारमेंट्स गढ़ाफाटक से उक्त माल लेकर सप्लाई करने जाना बताया।

आरोपी तनिष्क के कब्जे से पूमा कम्पनी के हुबहू दिखने वाले नकली 36 टीशर्ट, 24 लोवर जप्त किये गये तथा तनिष्क जैन के बताये अनुसार बड़ेबाबा गारमेंट्स गढ़ाफाटक में दबिश दी गई। दुकान मालिक ने पूछताछ पर अपना नाम खेमचंद जैन बताया। जिसकी दुकान की तलाशी लेने पर दुकान में 300 नग, 136 नग हुडी पूमा कम्पनी के हुबहू दिखने वाले नकली कपड़े मिले दुकान मालिक खेमचंद जैन ने सघन पूछताछ करने कर उक्त माल स्वयं का होना बताया। आरोपी दुकान मालिक खेमचंद जैन के कब्जे से 300 नग टीशर्ट, 136 नग हुडी जप्त करते हुये आरोपी तनिष्क जैन व दुकान मालिक खेमचंद जैन के विरूद्ध कापीराइट एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।


पाँच जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट 20 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी
Author: Jai Lok






