Download Our App

Home » News » पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर चली वाटर कैनन

पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर चली वाटर कैनन

लाठीचार्ज में छात्रा का सिर फटा
पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर मंगलवार को पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। गांधी मैदान से राजभवन की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में लगी पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी और प्रतिबंधित क्षेत्र की ओर बढऩे की कोशिश की। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन हालात नहीं संभले तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया। लाठीचार्ज में एक छात्र के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है।
वाटर कैनन के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पुलिस की तैनाती के बावजूद छात्र जेपी गोलंबर पर लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंच गए। डाकबंगला चौराहे पर छात्रों और जवानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज बौछार के बीच प्रदर्शन कर रहे एक छात्र के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है, जबकि एक छात्रा के बेहोश होने की भी सूचना है। प्रदर्शन के दौरान छात्र बारिश और पानी की बौछार के बीच भी डटे रहे। कुछ छात्रों को पानी से पूरी तरह भीगने के बावजूद शैंपू लगाकर नहाते हुए भी देखा गया। छात्र अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढऩे की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग और सुरक्षा बलों का इस्तेमाल कर रही है।
बैरिकेडिंग तोडक़र आगे बढ़े छात्र
गांधी मैदान से मार्च शुरू करने के बाद प्रदर्शनकारी छात्र राजभवन की ओर बढ़ रहे थे। रास्ते में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर छात्रों को प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोकने की कोशिश की। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढऩे लगे। मौके पर पुलिस की भारी तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि प्रदर्शनकारियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बिहार में छात्र 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में अनियमितताएं हुई हैं और पेपर लीक से जुड़े मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही आंदोलन ञ्जक्रश्व-4 की प्रस्तावित परीक्षा प्रक्रिया को लेकर भी चल रहा है। छात्रों को ञ्जक्रश्व-4 की परीक्षा राज्य में दो चरणों में कराने के प्रस्ताव पर आपत्ति है।
डीएसपी बोले- आगे बढ़े तो पुलिस रोकेगी
डीएसपी कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि अगर प्रदर्शनकारी आगे बढऩे की कोशिश करेंगे तो पुलिस उन्हें रोक देगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ छात्रों की बातचीत सकारात्मक रही है और उम्मीद है कि छात्र उनकी बात मानेंगे। उन्होंने कहा, हम उन्हें रोकेंगे और आगे नहीं बढऩे देंगे। हालांकि, बातचीत सकारात्मक रही है और हमें उम्मीद है कि छात्र सहमत होंगे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के सामने कई मुद्दे रखे हैं और बातचीत का नतीजा सकारात्मक रहा है। इसलिए उम्मीद है कि प्रदर्शन में कम लोग शामिल होंगे और छात्र सहमत हो जाएंगे। अगर वे नहीं मानते हैं तो हम उन्हें यहीं रोक देंगे और प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने देंगे।

 

जेडीए की उद्यान भूमि पर भू माफियाओं के कब्जे, एसडीएम आधारताल को ब्लॉक कांग्रेस नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर चली वाटर कैनन

Top Headlines

कैशफ्री पेमेंट्स कारोबारियों के लिए एआई एजेंट लॉन्च, 60 घंटे का काम सिर्फ 45 मिनट में होगा, यह लोन रिकवरी जैसे काम भी करेगा

फिनटेक कंपनियां करेंगी कमाई नई दिल्ली,(एजेंसी/जयलोक)। फिनटेक कंपनी कैशफ्री पेमेंट्स कारोबारियों के लिए एआई एजेंट लॉन्च कर रही है ताकि भुगतान

Live Cricket

error: Content is protected !!