Download Our App

Home » जबलपुर » विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर आयोजनों में हुए शामिल

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर आयोजनों में हुए शामिल

जबलपुर (जय लोक)। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर का आज सुबह भोपाल से टे्रन इंदौर-जबलपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस से शहर आए। रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष राजकुमार पटेल, नगर भाजपा महामंत्री सोनू बचवानी तथा अन्य नेताओं ने किया। श्री तोमर सुबह 11 बजे होटल वेटिवर ग्रैंड में आयोजित गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए इसके पश्चात वे विधायक अभिलाष पांडे द्वारा आयोजित  संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर कलश यात्रा में सम्मिलित हुए। दोपहर 2 बजे विशिष्टजनों से सौजन्य भेंट की। उनसे भेंट करने वालों में विधायक अशोक रोहाणी, इंदु तिवारी, नीरज सिंह, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, कलेक्टर एवं एसपी ने भी भेंट की।
वे शाम 5.30 बजे जबलपुर-निजामुद्दीन सुपर फास्ट एक्सप्रेस द्वारा भोपाल रवाना होंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर आयोजनों में हुए शामिल

Top Headlines

कैशफ्री पेमेंट्स कारोबारियों के लिए एआई एजेंट लॉन्च, 60 घंटे का काम सिर्फ 45 मिनट में होगा, यह लोन रिकवरी जैसे काम भी करेगा

फिनटेक कंपनियां करेंगी कमाई नई दिल्ली,(एजेंसी/जयलोक)। फिनटेक कंपनी कैशफ्री पेमेंट्स कारोबारियों के लिए एआई एजेंट लॉन्च कर रही है ताकि भुगतान

Live Cricket

error: Content is protected !!