Download Our App

Home » जबलपुर » नहीं मिले नर्मदा में डूबे पिता पुत्र के शव

नहीं मिले नर्मदा में डूबे पिता पुत्र के शव

जबलपुर (जय लोक)। महाराष्ट्र से आए पिता पुत्र की नर्मदा में डूबने से मौत हो गई। आज सुबह गोताखोरों ने उनकी तलाश फिर शुरू की लेकिन उनका शव नहीं मिल सका। चरगवां थाना अंतर्गत नर्मदा घाट में पिता पुत्र के पानी में डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस को सुनील पाटिल निवासी ग्राम भड़पुरा ने बताया कि वह ग्राम भड़पुरा नर्मदा नदी घाट पर आश्रम में लगभग 4 वर्ष से रह रहा है। पूर्व में ग्राम खडग़े खुर्द थाना एंरडोल जिला जलगांव महाराष्ट्र में निवास करता था उसके गांव व गांव के आसपास के लोग कभी कभी आश्रम भड़पुरा घूमने के लिये आते हैं। कल उसके गांव के गणेश पाटिल अपनी पत्नी रविना पाटिल एवं बेटे लकी पाटिल उम्र 10 वर्ष, प्रसाद पाटिल उम्र 16 वर्ष के साथ आश्रम घूमने के लिये आये हुये थे। शाम 5 बजे वह तथा उसके साथ गणेश पाटिल तथा लकी पाटिल, प्रसाद पाटिल, अनिल पाटिल सभी नर्मदा घाट पर नहाने के लिये गये थे, नहाते समय लगभग 5-10 बजे गणेश का बेटा लकी पाटिल का पैर फिसलने से नर्मदा नदी के पानी में चला गया जिसे बचाने के लिये गणेश पानी में कूदा जो दोनों गहरे पानी में तेज बहाव में चले गये। सूचना पर पृथक पृथक गुम इंशान कायम कर जांच में लिया गया।

 

अब प्रशासनिक अनुमोदन के बाद ही कैदी खुली जेल में भेजे जा सकेंगे

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » नहीं मिले नर्मदा में डूबे पिता पुत्र के शव

Top Headlines

जबलपुर बनेगा राष्ट्रीय स्तर पर परिवहन, व्यापार और लॉजिस्टिक्स का केन्द्र

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रयासों से ग्रीनफील्ड सडक़ कोरिडोर्स की 1.05 लाख करोड़ की परियोजना स्वीकृत जबलपुर/भोपाल (जयलोक)।

Live Cricket

error: Content is protected !!