Download Our App

Home » जबलपुर » शहर में लगे फिलिस्तीन समर्थन के पोस्टर

शहर में लगे फिलिस्तीन समर्थन के पोस्टर

पुलिस ने हटाए पोस्टर, अब छपवाने और लगाने वालों की हो रही तलाश

जबलपुर (जय लोक)।कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सडक़ किनारे बिजली के खंभों पर फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्टर चस्पा करने का मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों ने जब यह पोस्टर देखे तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद यह पोस्टर हटा दिए गए। मिलौनीगंज और नालबंद मोहल्ला मार्ग के बीच लगे इन पोस्टरों में लोगों से फिलिस्तीन के पक्ष में खड़े होने का आह्वान किया गया था। पुलिस ने पोस्टर उतरवाकर सामग्री जप्त कर ली है और अब पोस्टर छपवाने और लगाने वाले की तलाश की जा रही है।

जबलपुर में खंभों से उतारे गए विवादित पोस्टर

देर रात कोतवाली इलाके में बिजली के खंभों पर अज्ञात लोगों ने फिलिस्तिनी समर्थन संदेश वाले पोस्टर चस्पा किए थे। इन पोस्टरों में आम जनता से एक खास पक्ष के समर्थन में खड़े होने की बात लिखी गई थी। प्रशासन अब पोस्टर पर छपे चेहरों, मोबाइल नंबरों और अन्य सुरागों की पड़ताल कर रहा है। इसके साथ ही आसपास के रास्तों पर लगे 10 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि पोस्टर लगाने वाले असामाजिक तत्वों और उनके असली मकसद की पहचान की जा सके। पिछले वर्ष के दौरान भी शहर में इसी प्रकार की गतिविधि सामने आई थी, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया था।

प्रिंटिंग प्रेस की खोज शुरू

पुलिस अब पोस्टरों में नजर आ रहे चेहरों और अन्य विवरणों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। इसके साथ ही आसपास के रास्तों और दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे यह साफ हो सके कि पोस्टर किस समय और किन लोगों द्वारा लगाए गए थे। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह सामग्री किस प्रिंटिंग प्रेस से तैयार कराई गई थी।

 

अब प्रशासनिक अनुमोदन के बाद ही कैदी खुली जेल में भेजे जा सकेंगे

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » शहर में लगे फिलिस्तीन समर्थन के पोस्टर
error: Content is protected !!