Download Our App

Home » अपराध » भेड़ाघाट में हैलीपैड के लिए प्रस्तावित 80 लाख की भूमि से अवैध कब्जा हटाया

भेड़ाघाट में हैलीपैड के लिए प्रस्तावित  80 लाख की भूमि से अवैध कब्जा हटाया

एसडीएम अनुराग सिंह की अगुवाई में  नगर परिषद की 2 एकड़ भूमि हुई मुक्त

जबलपुर (जयलोक)। जिला प्रशासन द्वारा आज सोमवार को कार्यवाही कर नगर परिषद भेड़ाघाट की खसरा नंबर 81 की लगभग दो एकड़ भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया है। अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई इस भूमि का बाजार मूल्य लगभग 80 लाख रूपये है।
अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गोरखपुर अनुराग सिंह ने बताया की नगर परिषद भेड़ाघाट की इस भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर की गई है।
इस भूमि पर गोपालपुर निवासी छोटा यादव द्वारा अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण एवं कृषि कार्य किया जा रहा था। अवैध कब्जा हटाने की यह कार्यवाही विधिवत सुनवाई की प्रक्रिया पूरी करने के बाद की गई है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गोरखपुर के अनुसार कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हैलीपैड का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।
अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त तहसीलदार गोरखपुर ललित ग्वालवंशी, नगर परिषद भेड़ाघाट के मुख्य नगर पालिका अधिकारी विक्रम झरिया तथा संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

https://jailok.com/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%86/
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » भेड़ाघाट में हैलीपैड के लिए प्रस्तावित 80 लाख की भूमि से अवैध कब्जा हटाया
error: Content is protected !!