
जबलपुर जय लोक । मध्य प्रदेश शासन ने भोपाल नगर निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन को हटाकर उपसचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया है।
वही जबलपुर नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त के साथ अपार प्रबंधक मेट्रो रेल कंपनी की जिम्मेदारी दी गई है।
जबलपुर नगर निगम के नए आयुक्त के रूप में अग्रिम कुमार की नियुक्ति की गई है।

2020 के आईएएस अधिकारी अग्रिम कुमार वर्तमान में छिंदवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे।





