Download Our App

Home » Uncategorized » पिता को बोले अपशब्द तो बेटों ने कर दी हत्या

पिता को बोले अपशब्द तो बेटों ने कर दी हत्या

हत्यारों में एक नाबालिक भी शामिल

जबलपुर (जयलोक)। तिलवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक द्वारा अपने पिता के लिए कह गए अपशब्द पुत्रों को इतने बुरे लग गए की आवेश में आकर उन्होंने अपशब्द कहने वाले की हत्या कर दी। आरोपियों ने उसके सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी और बाइक से भाग निकले। पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी नाबालिग बताया गया है।
तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि कल दोपहर में ग्राम नारायणपुर में मारपीट में घायल को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज लाए थे। पुलिस को मुन्नालाल तेकाम निवासी नारायणपुर ने बताया कि वह खेती किसानी करता है।  दोपहर लगभग 1.30 बजे उसके छोटे भाई शेर सिंह तेकाम को शंभू तेकाम एवं 17 वर्षिय लडके ने लकड़ी के डंडे से सिर व हाथ में मारपीट किये थे, जिससे भाई शेर सिंह बेहोश हो गया था जिसे उपचार हेतु 108 एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर आये। डॉक्टर ने जांच कर उसके भाई को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने जांच पाया गया कि  शेर सिंह द्वारा आरोपी शंभू तेकाम के पिता के साथ किसानी एवं मजदूरी की बात को लेकर गाली गलौज की गयी थी। इसी बात पर से शंभू तेकाम एवं 17 वर्षिय  विधि विवादित बालक द्वारा मोटर सायकल से शेरसिंह के घर जाकर शेर सिंह के साथ गाली गलौज कर डंडे से हमला कर सिर व हाथ में चोट पहुंचाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने ग्राम नारायणपुर से दोनों आरोपियों को धरदबोचा और उनके कब्जे से डंडा और मोटरसाइकिल जब्त कर लिया है।

 

पारले जी बिस्कुट फैक्ट्री में भडक़ी आग

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पिता को बोले अपशब्द तो बेटों ने कर दी हत्या
error: Content is protected !!