
बगला मुखी देवी का पूजन अर्चन करने पहुँचे राकेश सिंह
जबलपुर (जयलोक)।शंकराचार्य मठ सिविक सेंटर स्थित बगलामुखी देवी के मंदिर में जाकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भगवती का पूजन-अर्चन किया। ब्रह्मचारी चैतन्यानंद जी से भी उन्होंने भेंट की और प्रसाद ग्रहण किया।
बगलामुखी मठ में नौ दिनों तक देवी उपासना के क्रम में विशेष पूजन -अर्चन का दौर चलता रहा।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने किया शस्त्र पूजन
जबलपुर (जय लोक)। नगर निगम के सामने स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष आज क्षत्रिय महासभा द्वारा विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस शस्त्र पूजा कार्यक्रम में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के साथ ही महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू तथा क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने भी शस्त्र पूजन किया।
पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन
जबलपुर (जय लोक)। आज विजयादशमी के पावन पर्व पर शस्त्र पूजन किया गया। इस शस्त्र पूजन के अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ,सांसद आशीष दुबे एवं सुमित्रा बाल्मीकि विधायक अशोक रोहाणी, नीरज सिंह, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित अन्य पुलिस के अधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





