Download Our App

Home » Uncategorized » पार्षद को उठाना पड़ा मरा हुआ कुत्ता

पार्षद को उठाना पड़ा मरा हुआ कुत्ता

जबलपुर (जयलोक)। कुछ स्थानों पर अधिकारियों की मॉनिटरिंग और कर्मचारियों की लापरवाही के परिणाम बेहद ही दुखद करने वाले सामने आते हैं। नगर निगम सीमा में कुछ साल पहले ही जुड़े नए वार्डों में से एक वार्ड क्रमांक 76 गुरु गोविंद सिंह वार्ड की महिला पार्षद एवं उनके कांग्रेस नेता पार्षद पति को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।
दो दिन से दुर्गा मंदिर के सामने मृत पड़े कुत्ते के शव को लगातार वार्ड के संबंधित सुपरवाइजर और सीएसआई को सूचना देने के बाद भी कुत्ते के शव को नहीं हटाया गया। नवरात्रि के समय में मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ आ रही थी और सडऩे के कारण कुत्ते के शव से तेज दुर्गंध आने लगी थी।
क्षेत्रीय लोग लगातार परेशान हो रहे थे और वार्ड की पार्षद श्रीमती गार्गी रामकुमार यादव के सामने भी लगातार लोगों की शिकायत आ रही थी।
इस वार्ड में जन सेवा के कार्य में पार्षद पति श्री रामकुमार यादव भी बराबर से सक्रिय भूमिका में हैं। 2 दिन तक जब नगर निगम की टीम लगातार बुलाने पर भी कुत्ते के शव को हटाने नहीं पहुंची तो दुर्गंध से परेशान लोगों को राहत देने के लिए पार्षद पति राम कुमार यादव ने ही क्षेत्रीय लोगों के साथ एकत्रित होकर कुत्ते के शव को उठाया और कुछ दूर पर जाकर सही स्थान देखकर उसे दफना दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें महिला पार्षद अपने वार्ड में हुई इस लापरवाही के प्रति नाराजगी व्यक्त कर रहीं है।

 

सेना अधिकारी की पत्नी ने चीन को दी खुफिया जानकारी!

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पार्षद को उठाना पड़ा मरा हुआ कुत्ता
error: Content is protected !!