Download Our App

Home » Uncategorized » विवाद में बीच-बचाव करने पहुँचे एसआई को चेहरे पर लगा चाकू

विवाद में बीच-बचाव करने पहुँचे एसआई को चेहरे पर लगा चाकू

गढ़ा के दशहरा चल समारोह में हुआ विवाद, एक युवक भी घायल

जबलपुर (जयलोक)। गढ़ा दशहरा चल समारोह के दौरान थाने से कुछ कदमों की दूरी पर बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से वार कर लहुलुहान कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुँचे एक एसआई भी चाकू के हमले से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए जिन्हें कुछ देर में ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं घायल युवक और एसआई को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। विवाद त्रिपुरी चौराहा में हुआ था यहां आपसी विवाद पर अनुराग पांडेय पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। युवक पर हमला होते देख ड्यूटी तैनात एसआई संजय गुर्जर पहुंच गए, बीच बचाव में एसआई को भी चाकू लग गया। हमले में घायल अनुराग व एसआई संजय को तत्काल मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। खबर है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
पुरानी रंजिश पर हुआ विवाद- चल समारोह के दौरान सुबह पांच बजे के लगभग त्रिपुरी चौराहा पर सुबह पांच बजे आपसी रंजिश के कारण यह विवाद उपजा। आकाश कोष्टा व उसके साथी ने अनुराग पांडेय निवासी शांति नगर पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में अनुराग के शरीर पर चोट आई और वह गिर गया, जिसे देख भीड़ में खड़े लोगों के बीच चीख पुकार व भगदड़ मच गई। शोर सुनकर गढ़ा थाना के सब इंस्पेक्टर संजय गुर्जर पहुंच गए, जिन्होने हमलावरों को पकडऩे की कोशिश की तो उनके चेहरे पर चाकू लग गया।
भीड़ ने बदमाशों की पिटाई की – घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने आकाश कोष्टा व उसके साथी को पकडक़र बुरी तरह पीट दिया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने घायल अनुराग व एसआई संजय गुर्जर को अस्पताल पहुंचाकर दोनों आरोपियों को भीड़ से बचाते हुए थाना पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि आकाश कोष्टा अपराधिक प्रवृति का है उसके खिलाफ  पहले से भी चार मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। चाकूबाजी के पीछे की वजह, घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी का दोष अदालत में साक्ष्यों के आधार पर तय होगा।

 

इंडस्ट्री और रोजगार पर फोकस कर कार्यनीति तैयार करेंगे कलेक्टर अरुण कुमार

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » विवाद में बीच-बचाव करने पहुँचे एसआई को चेहरे पर लगा चाकू

Top Headlines

राम मंदिर के चंदे को लेकर जयराम ने भाजपा को घेरा पूछा-कितने करोड़ लोगों ने कितना दान दिया?

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी, शाह और योगी से कहा- व्यापक जाँच क्यों नहीं कराई जा रही नई दिल्ली। अयोध्या

Live Cricket

error: Content is protected !!