Download Our App

Home » Uncategorized » छात्र-छात्राओं के सुनहरे भविष्य की संभावनाओं को लगे पंख

छात्र-छात्राओं के सुनहरे भविष्य की संभावनाओं को लगे पंख

महापौर श्री अन्नू के द्वारा करवाई जा रही हवाई यात्रा से बच्चों में बढ़ी प्रतिस्पर्धा
5 बच्चों से शुरू हुई हवाई यात्रा अब 27 छात्र छात्राओं तक बढ़ी

जबलपुर (जयलोक)। नगर निगम द्वारा संचालित विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए आज हवाई यात्रा का अनोखा तोहफा महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू द्वारा दिया गया है। इस अनूठी पहल के तहत, बोर्ड परीक्षाओं (10वीं और 12वीं) में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू द्वारा आज प्रात: हवाई यात्रा के जरिए दो दिवसीय इंदौर भ्रमण पर भेजा गया है।
इस यात्रा में महापौर गुरुकुल में अध्ययनरत चयनित 27 मेधावी विद्यार्थी और 5 शिक्षक  शामिल हैं। हर वर्ष की परंपरा के अनुरूप हवाई यात्रा के माध्यम से इंदौर भ्रमण पर रवाना किया गया। विमानतल पर महापौर ने स्वयं आज एयरपोर्ट पहुंचकर सभी बच्चों एवं शिक्षकों को रवाना किया और उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। महापौर ने बताया कि बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी देखकर मन प्रसन्न हुआ। महापौर की इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें नए अनुभवों के माध्यम से आगे बढऩे के अवसर प्रदान करना है। महापौर ने कहा कि बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उनके सपनों को पंख देना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना हमारी प्राथमिकता है।
महापौर द्वारा नगर निगम के स्कूलों के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए तथा परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने की योजना वर्ष 2022 में प्रारंभ हुई तब मात्र 5 छात्रों ने ही 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर हवाई यात्रा की थी। महापौर द्वारा कराई जाने वाली हवाई यात्रा का ऐसा असर हुआ कि स्कूली बच्चों में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने की होड़ मच गई। इसका नतीजा यह हुआ कि आज 25 छात्र छात्राओं को हवाई यात्रा के लिए भेजा गया जिन्होंंने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
इंदौर के फाईव स्टार होटल में रुकेंगे छात्र – इंदौर रवाना किए गए सभी छात्र-छात्राएॅं इन्दौर के फाइव स्टार होटल में रुकेंगे तथा इंदौर की ऐतिहासिक और अध्यात्मिक धरोहरों को भ्रमण के दौरान देखेगें और वहां की पारम्परिक, साहित्यिक और अन्य सांस्कृतिक स्थलों का भी निरीक्षण करेगें।
महापौर के संकल्प से संवर रहा 2000 छात्र-छात्राओं का भविष्य- नगर निगम द्वारा संचालित पाँचों स्कूल महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के प्रयासों से स्मार्ट स्कूल बन गए हैं और इन स्कूलों की क्लासेस भी स्मार्ट बन गई हैं। अब नगर निगम के स्कूलों में प्रतिदिन नि:शुल्क कोचिंग के साथ खेलकूद और संगीत की भी शिक्षा दी जा रही है।
महापौर ने किया था वादा – महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने नगर निगम के स्कूलों के बच्चों से वादा किया था कि वे यदि 85 प्रतिशत के ऊपर अंक लेकर आते है तो उनको हवाई यात्रा कराई जायेगी। छात्र-छात्राओं के लिये यह टास्क एक सपने जैसा था, लेकिन बच्चे भी कहा पीछे हटने वाले थे।
प्रतिदिन नि:शुल्क कोचिंग के साथ खेलकूद एवं संगीत की भी शिक्षा सभी बच्चे विद्यालय के शिक्षको और महापौर गुरूकुल के शिक्षकों द्वारा दी जा रही नि:शुल्क कोचिंग के माध्यम से तैयारियों में जुट गये। इसका परिणाम यह रहा कि इस साल 25 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत अंक अर्जित किये।

 

टायर फटने से खाई में गिरी कार, 4 की मौत

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » छात्र-छात्राओं के सुनहरे भविष्य की संभावनाओं को लगे पंख
error: Content is protected !!