Download Our App

Home » Uncategorized » दिल्ली की महत्वपूर्ण बैठक के लिए आया मंत्री राकेश सिंह को बुलावा ,कार्यक्रम रद्द,पहली बार नर्मदा महोत्सव में नहीं होंगे शामिल

दिल्ली की महत्वपूर्ण बैठक के लिए आया मंत्री राकेश सिंह को बुलावा ,कार्यक्रम रद्द,पहली बार नर्मदा महोत्सव में नहीं होंगे शामिल

जबलपुर जय लोक । राजनीतिक क्षेत्र में कब किस जनप्रतिनिधि के समक्ष कौन सी आकस्मिक स्थिति निर्मित हो जाए कब हाई कमान कौन सी जरूरी बैठक के लिए कब बुला ले यह तय नहीं रहता । एक बार फिर इसी बात का उदाहरण सामने आया है।

प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के आगामी दो दिन के सभी कार्यक्रम निरस्त हो गए हैं । मंत्री राकेश सिंह की कार्यप्रणाली को समझने वाले लोग यह जान सकते हैं कि वह अपने हर छोटे-बड़े तय कार्यक्रम के प्रति बेहद गंभीर और संजीदा रहते हैं। केवल इस ही बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ बड़ी आवश्यक बैठक भाजपा ने बुलाई है जिसमें मंत्री राकेश सिंह को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश पार्टी संगठन से प्राप्त हुए। यह पहला अवसर होगा जब मंत्री राकेश सिंह के संसदीय कार्यकाल के दौरान शुरू हुए नर्मदा शरद उत्सव के दौरान हुए नहीं रहेंगे।

कल शनिवार 24 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की एक बेहद जरूरी संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित होने जा रही हैं। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अचानक तय हुए इस अहम दौरे के कारण जबलपुर में निर्धारित मंत्री के अगले 2 दिनों के सभी सार्वजनिक कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक कैबिनेट मंत्री कल दोपहर 12 बजे पहले जबलपुर से भोपाल पहुंचेंगे और फिर वहां से विमान मार्ग द्वारा सीधे देश की राजधानी दिल्ली की ओर रुख करेंगे। इस आकस्मिक प्रवास को लेकर सबके कान खड़े हो गए हैं प्रदेश में घट रहे घटनाक्रम के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर हो रही हलचल को भी विभिन्न प्रकार के चर्चाओं के पंख मिल गए हैं।

सत्ता और संगठन में इस बात की चर्चा अधिक है कि लंबे समय बाद ऐसा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है जब किसी अति महत्वपूर्ण बैठक के लिए स्थानीय स्तर पर प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों को स्थगित करना पड़ा है।

सांसद रहते हुए राकेश सिंह ने भेड़ाघाट की अनुपम वादियों में शरद पूर्णिमा के पावन पर्व की शुरुआत कर विश्व प्रसिद्ध कार्यक्रम की पहचान दिलाई।

पहली बार ऐतिहासिक नर्मदा महोत्सव में राकेश सिंह उपस्थित नहीं रह पाएंगे।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आगामी रणनीति, संगठनात्मक फेरबदल और सरकार के महत्वपूर्ण कामकाज की समीक्षा के मद्देनजर यह मंथन बुलाया गया माना जा रहा है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » दिल्ली की महत्वपूर्ण बैठक के लिए आया मंत्री राकेश सिंह को बुलावा ,कार्यक्रम रद्द,पहली बार नर्मदा महोत्सव में नहीं होंगे शामिल
error: Content is protected !!