Download Our App

Home » Uncategorized » पॉश कालोनी में डॉग अटैक पर आयोग ने लिया संज्ञान

पॉश कालोनी में डॉग अटैक पर आयोग ने लिया संज्ञान

जबलपुर, (जयलोक)। शहर के रामपुर एमपीईबी स्थित नयागांव हाउसिंग सोसायटी कालोनी में बड़ी संख्या में आवारा श्वानों के होने के कारण सोसायटी में रहने वाले लोगों को डर और दहशत के माहौल में रहना पड़ रहा है।

कॉलोनी वासियों का कहना है कि आवारा श्वान हर दिन किसी न किसी पर आक्रामक होकर अचानक हमला कर देते है, वाहनो का पीछा करते है, इनसे बचने एक बाईक सवार तो नाले में भी गिर चुका है। जिस कारण लोगों का बाहर निकलना बंद हो गया है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग को इस समस्या का ज्यादा ही सामना करना पड़ता है।

रहवासी सिद्धार्थ सेठ के द्वारा संबंधितो को शिकायत भी की गई, किन्तु आज तक कोई कार्यवाही नही हुई। मप्र मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि मीडिया रिपोर्ट के आधार पर जनहित में मामले पर संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्यपीठ भोपाल में प्रकरण पर सुनवाई करते हुये, आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह की एकलपीठ ने प्रथम दृष्टया मानव अधिकारो के हनन का मामला मानकर, जबलपुर के नगर निगम आयुक्त से मामले की जांच कराकर, की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।

 

कांग्रेस की महारैली का भाजपा और उनके साथी कर रहे प्रचार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पॉश कालोनी में डॉग अटैक पर आयोग ने लिया संज्ञान
error: Content is protected !!