Download Our App

Home » Uncategorized » पड़ाव की माता महाकाली के विसर्जन यात्रा में उमड़ेगी भीड़

पड़ाव की माता महाकाली के विसर्जन यात्रा में उमड़ेगी भीड़

भिटौली कुंड तक पहुँचने में लगेंगे 18 घंटे, पुलिस बल रहेगा मौजूद

जबलपुर (जयलोक)। नवीन महाकाली विकास युवा संस्था बड़ी महाकाली पड़ाव चौक गढाफाटक लिंक रोड (लटकारी पड़ाव) की भव्य काली की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस आज रविवार को शाम 4 बजे से प्रतिमा स्थापना स्थल से प्रारंभ होगा और जिसके विसर्जन स्थल भिटौली कुंड गौरीघाट पहुंचने में करीब 18 घंटे का समय लगेगा और दूसरे दिन 26 अक्टूबर सुबह 7-8 बजे प्रतिमा का विसर्जन हो पाएगा। पिछले 70 वर्षों से भव्यता और आस्था व चमत्कार का इतिहास संजोए यह प्रतिमा लाखों और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। इस प्रतिमा के प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विसर्जन यात्रा में 18 घंटे का वक्त लग जाता है। छोटी लाईन फाटक से गौरीघाट स्थित भिटौली कुंड  तक करीब एक लाख लोग डग-डग पर पूजन-अर्चन करते हैं।

लाखों की संख्या में नारियल भेंट किये जाते हैं। मां के भक्त जबलपुर में ही नहीं पूरे देश में हर साल शिर्डी सांई सेवा संस्थान द्वारा गुलाब की माला मातारानी के लिए भेजी जाती है। नागपुर से भक्तों द्वारा मखाने की माला प्रतिवर्ष आती है। जयपुर और गुजरात के लोग यहां आकर माता को चुनरी चढ़ाते हैं और उनके जूलूस में भी शामिल होते हैं। समिति के अध्यक्ष एवं आयोजक एडवोकेट अखिल राज ने बताया कि सन 1955 में प्रतिमा की स्थापना पहली बार की गई थी। उन्होंने कहा कि समिति अपने विधान के मुताबिक 13 दिन के लिए प्रतिमा की स्थापना करती है। विसर्जन जुलूस में गोरखपुर से गौरीघाट के बीच कम से कम 1 लाख लोगों का सैलाब प्रतिमा के दर्शन पूजन करने उमड़ता है। श्रद्धालु जुलूस मार्ग की स्वयं सफाई करते हैं और धुलाई करते हौ। लाखों की तादाद में नारियल फूटते है। माता का नींबू और भभूत पाने होड़ लगी रहती है। पंडा द्वारा भक्तों को दिया जाने वाला नीबू चमत्कारी होता है जिससे भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि महाकाली जबलपुर की महारानी के नाम से विख्यात हैं।

जुलूस मार्ग में होंगे भंडारे- विसर्जन जुलूस मार्ग पर आज जगह जगह भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियाँ सुबह से ही शुरू हो गई हैं। वहीं इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ सडक़ों पर उमड़ेगी। जिससे दशहरा जैसा माहौल आज सडक़ों पर नजर आएगा। श्रृद्धालु पूरी रात महाकाली के दर्शन के लिए सडक़ों में निकलेंगे।

पुलिस बल रहेगा तैनात- जुलूस मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। जिसमें का पुलिस का बज्र, के्रन, बस, डायल 112, एएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मार्ग पर तैनात रहेगा। 2018 में हुए विवाद के बाद पुलिस अधिकारियों ने पड़ाव वाली महाकाली के विसर्जन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान दिया है। इस दौरान किसी तरह का कोई विवाद निर्मित ना हो इसका पुलिस ध्यान रख रही है।

 

कांग्रेस की महारैली का भाजपा और उनके साथी कर रहे प्रचार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पड़ाव की माता महाकाली के विसर्जन यात्रा में उमड़ेगी भीड़
error: Content is protected !!