
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले की गाडिय़ां आपस में टकरा गईं। हादसा हलियापुर के पास एक्सप्रेस-वे के 89.5 किलोमीटर माइलस्टोन पर हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के बीच टक्कर हुई। घटना में कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की सूचना है, जबकि राहुल गांधी सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी सोमवार सुबह करीब सात बजे अपने आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए थे। उन्हें वर्ष 2018 के मानहानि मामले में सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में पेश होना था। लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनके काफिले के पीछे चल रही गाडिय़ां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में राहुल गांधी के सुरक्षित होने की खबर है। टक्कर काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के बीच हुई। घटना के बाद कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की सूचना मिली है। हालांकि, घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी।
कोर्ट में पेश होने जा रहे थे राहुल- राहुल गांधी का सुल्तानपुर दौरा वर्ष 2018 के मानहानि मामले से जुड़ा है। इसी मामले में उन्हें विशेष एमपी-एमएलए अदालत में पेश होना था। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह सुबह अपने आवास से निकले थे और सडक़ मार्ग से सुल्तानपुर जा रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा हुआ। घटना के बाद काफिले में शामिल वाहनों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर अधिकृत जानकारी का इंतजार है।




