Download Our App

Home » Uncategorized » हत्या के विरोध में चकाजाम

हत्या के विरोध में चकाजाम

छेडख़ानी की बात  को लेकर पान दकान संचालक की हत्या
जबलपुर (जयलोक)। विजय नगर थाना अंतर्गत बीती रात युवतियों को छेडऩे के विवाद को लेकर रॉड से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों का आक्रोश भडक़ उठा और वे आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग को लेकर चकाजाम कर धरने पर बैठ गए। नाराज लोगों का कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी चकाजाम समाप्त नहीं होगा। आक्रोशित लोगों को मनाने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुँचे लेकिन उन्होंने किसी की एक बात नहीं सुनी।
विजयनगर थाने के समीप स्थित एक पान के टपरे में राहुल ठाकुर नामक युवक की निर्मम हत्या के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने चकाजाम कर दिया। यह हत्या गत रात विजयनगर थाने के बिल्कुल पास में हीरा बेकर्स के बाजू में हुई थी, जिसने क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश भडक़ा दिया।
लोगों ने पुलिस की लापरवाही को निशाना बनाते हुए कहा कि यह घटना उनकी सुरक्षा की कमजोरी को उजागर करती है। प्रदर्शनकारी लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की माँग की है और पुलिस थाने के स्टाफ  की भी जाँच की मांग की है। स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में जांच का आदेश दिया है। इस मामले में दोषियों की गिरफ्तारी और न्यायिक कार्रवाई के लिए पुलिस जांच कर रही है। लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

पान दुकान चलाता था राहुल
लोगों का कहना है कि राहुल पान की दुकान चलाता था। उसकी दुकान शिवधाम कॉलोनी में है। उसकी दुकान के पास ही सोनू रजक नामक युवक की भी पान की दुकान है। देर रात किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इस विवाद के संबंध में कहा जा रहा है कि सोनू द्वारा दुकान के सामने आने जाने वाली युवतियों से छेड़छाड़ की जाती थी। जिसको लेकर राहुल विरोध करता था। कल रात भी कुछ ऐसा ही हुआ, जिसके बाद सोनू रॉड लेकर आया और राहुल के सिर पर मार दी।  जिससे राहुल की मौत हो गई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » हत्या के विरोध में चकाजाम

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!