Download Our App

Home » Uncategorized » गुजरात में दुनिया का एक मात्र शहर जहाँ मांसाहार पर है पूर्ण प्रतिबंध

गुजरात में दुनिया का एक मात्र शहर जहाँ मांसाहार पर है पूर्ण प्रतिबंध

भावनगर (एजेंसी/जयलोक)। गुजरात में दुनिया का एक मात्र ऐसा शहर है जहां मांसाहार पर पूर्ण प्रतिबंध है । यह शहर है सौराष्ट्र के भावनगर जिले का पालीताणा। जहां मांस तो क्या अंडे तक की बिक्री और खाने पर प्रतिबंध है। दरअसल पालीताणा शहर मुख्य रूप से जैन तीर्थ स्थल के रूप में विख्यात है और मांसाहार पर प्रतिबंध लगाने से यहां की पवित्रता बनाए रखने में मददगार होगा। पालीताणा में मांसाहार पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक निर्णय के पीछे जैन मुनि का लगातार विरोध प्रदर्शन रहा है। वर्ष 2014 में करीब 200 जैन मुनियों ने शहर में 250 कसाइयों की दुकानें बंद करवाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल की थी। राज्य सरकार ने जैन समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए पालीताणा में मांसाहार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। अब पालीताणा में न केवल मांस बल्कि अंडे की बिक्री भी बंद है। किसी भी पशु का कत्ल करने पर भी रोक है। अगर कोई प्रतिबंधों का उल्लंघन करता है तो दंड का प्रावधान है। पालीताणा में मांसाहार पर पूर्ण प्रतिबंध जैन धर्म के अनुयायियों की बड़ी जीत है और उनकी धार्मिक मान्यताओं के सम्मान का प्रतीक है। साथ ही शाकाहारी जीवनशैली को प्रोत्साहन देने की दिशा में बड़ा कदम है। पालीताणा शहर में अनेक शाकाहारी रेस्टोरंट जहां विभिन्न प्रकार के शुद्ध और सात्विक भोजन मिलता है। हांलाकि पालीताणा में मांसाहार पर पूर्ण प्रतिबंध का विरोध भी किया जा रहा है। कई लोगों का कहना है कि प्रतिबंध खान-पान की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप है। कई लोगों का यह भी कहना है कि इससे पर्यटन पर बुरा असर पड़ेगा, क्योंकि ज्यादातर पर्यटक मांसाहार पसंद करते हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » गुजरात में दुनिया का एक मात्र शहर जहाँ मांसाहार पर है पूर्ण प्रतिबंध

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket