Download Our App

Home » Uncategorized » शराब के लिए पैसे ना देने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

शराब के लिए पैसे ना देने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

दो हत्यारे गिरफ्तार, दो फरार, लार्डगंज की घटना
जबलपुर (जयलोक)। शहर में दिवाली के दौरान हत्याओं का सिलसिला बढ़ गया है। दिवाली से लेकर अब तक हत्या की तीन वारदातें सामने आ चुकीं हैं। वहीं आज फिर एक हत्या की वारदात घटित हुई है, जिसमें चार बदमाशों ने मिलकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मामला लार्डगंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राजेन्द्र केसरवानी उम्र 45 वर्ष पारस पैलेस के सामने डोसा का ठेला लगाता था। कल रात को 10:30 के करीब वह अपने घर के बाहर खाना खाकर टहल रहा था। तभी क्षेत्र के अमन (शिवी) साहू, आदित्य पाल, पियुष बेन और साहिल ने राजेंद्र से शराब के लिए पैसे मांगे। जब उसने पैसे देने से मना किया तो पहले पत्थरों से उसके ऊपर हमला किया गया और उसके बाद चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्डम के लिए भेजते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जिसमें दो आरोपी आदित्य और पीयूष को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दो की तलाश जारी है।
राजेन्द्र ने आर्थिक स्थिति का दिया हवाला
चारों युवकों ने जब शराब के लिए पैसे मांगे तो राजेन्द्र ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि उसकी अभी स्थिति ठीक नहीं चल रही है। कुछ दिनों से उसका ठेला भी बंद पड़ा है। जिससे वह पैसे नहीं दे सकता। इतना सुनते ही चारों युवक नाराज हो गए और गाली गलौच शुरू कर दी।
राजेंद्र ने विरोध किया, तो आरोपियों ने पहले पत्थरों से हमला किया। हमला होने पर वह भागने का प्रयास कर रहा था लेकिन गिर पड़ा। इसके बाद चारों आरोपियों ने उसे पकडक़र उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए।
तमाशबीन बने रहे लोग
इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने पूरा मंजर देखा लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने का प्रयास नहीं किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस बात की जानकारी परिवार वालों को दी। परिजन खून से लथपथ राजेंद्र को लेकर तुरंत आगा चौक स्थित निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने विक्टोरिया अस्पताल ले जाने की सलाह दी। विक्टोरिया अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही राजेंद्र ने दम तोड़ दिया।
शराब खोरी ले रही जान
शराब के लिए पैसे ना देने पर हत्या करने की यह कोई पहली घटना नहीं हैं। इसके पूर्व भी रेलवे स्टेशन के बाहर एक यात्री की शराब के लिए पैसे ना देने पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे साबित होता है कि नशेड़ी अपने नशे का शौकपूरा करने के लिए किसी की भी जान लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शराब के लिए पैसे ना देने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!