Download Our App

Home » Uncategorized » दीवार गिरने से महिला की मौत, चौधरी मोहल्ला की घटना

दीवार गिरने से महिला की मौत, चौधरी मोहल्ला की घटना

जबलपुर (जय लोक)
शहर में हो रही बारिश से निचले इलाकों और गरीब तबके के लोगों के लिए परेशानी बन गई है। निचले इलाके में रहने वाले लोगों के घरों में जहां पानी घुस रहा है तो वहीं कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब तबके के लोगों के लिए यह बारिश जान पर बन आई है। संजीवनी नगर में एक ऐसे ही मकान की दीवारों पर पानी भर जाने से मकान भरभराकर गिर गया जिसकी चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
मामला संजीवनी नगर का है यहाँ वीरेंद्र पुरी वार्ड स्थित चौधरी मोहल्ला में कल रात करीब 3 बजे कृष्णा बाई (60 वर्ष) के घर की दीवार गिरने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही संजीवनी नगर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस स्टाफ  की मदद से कृष्णा बाई को दीवार के मलबे से निकाला गया। तत्पश्चात, उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मकान में वृद्धा का दामाद, लडक़ी दूसरे कमरे में सो रहे थे और वृद्धा कृष्णाबाई शर्मा जमीन पर सो रही थी। तभी मकान की दीवार उनके ऊपर गिर गई और हादसा घटित हो गया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग उठे तो देखा कि दीवार के मलबे के नीचे बुजुर्ग महिला दबी हुई थी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » दीवार गिरने से महिला की मौत, चौधरी मोहल्ला की घटना

Top Headlines

मध्यप्रदेश भाजपा में बड़ी संगठनात्मक सर्जरी की तैयारी, निष्क्रिय प्रवक्ताओं पर गिर सकती है गाज

प्रदेश मीडिया टीम के प्रदर्शन का आकलन, प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों की भूमिका की समीक्षा की चर्चा टीम का आकार घटाकर

Live Cricket

error: Content is protected !!