Download Our App

Home » अपराध » सूदखोर से परेशान युवक ने फाँसी लगाकर दी जान, हाथ में लिखा सुसाइड नोट

सूदखोर से परेशान युवक ने फाँसी लगाकर दी जान, हाथ में लिखा सुसाइड नोट

जबलपुर (जयलोक)। सूदखोर से परेशान एक युवक ने फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतक कई दिनों से आर्थिक परेशनी से जूझ रहा था। उसका काम धंधा भी ठीक नहीं चल रहा था। इस बीच उसने क्षेत्र के ही एक सूदखोर से कुछ पैसे उधार लिए। इसके बाद से ही सूदखोर और उसके साथियों द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था। कल भी सूदखोर के साथी युवक को धमकी देने उसके घर पहुँचे। जिसके बाद रात को युवक ने फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घमापुर पुलिस ने बताया कि सुनील राजपूत निवासी दुर्गा मंदिर कांचघर ने सूचना दी कि प्रिटिंग प्रेस में काम करता है। रात को काम कर घर आया तो उसकी पत्नी एवं छोटा ब‘चा आंगन में बैठे थे बड़ा लडक़ा आदशज़् राजपूत निमार्णाधीन कमरे मे कुसीज़् लगाकर बैठा था वह खाना खाने जा रहा था तो बड़े लडक़े आदर्श राजपूत उम्र 28 वर्ष को आवाज लगाया तो नही सुना। वह एवं उसका छोटा लडक़ा आदित्य राजपूत निमार्णाधीन मकान के पीछे जाकर देखा तो लोहे के एंगल से आदर्श ने फंासी लगा ली थी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि आदर्श पैसों की तंगी से परेशान था। कांचघर में ही रहने वाले एक सूदखोर से उसने पैसे लिए जिसके बाद उसे परेशान किया जाने लगा। आदर्श ने आत्महत्या के पूर्व सूदखोर द्वारा दी जा रही प्रताडऩा के संबंध में अपने हाथ में सुसाइड नोट लिखा।
पुलिस ने भी नहीं दिया साथ
आदर्श के दोस्तों का कहना है कि सूदखोर द्वारा दी जा रही धमकी की जानकारी घमापुर पुलिस से भी की गई थी। लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए मदत करने से इंकार कर दिया कि पैसे लिए हैं तो चुकाने तो पडेंग़े ही। जिसके बाद आदर्श और परेशान रहने लगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » सूदखोर से परेशान युवक ने फाँसी लगाकर दी जान, हाथ में लिखा सुसाइड नोट
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket