Download Our App

Home » कानून » फैक्ट्री के अंदर की फोटो वीडियो वायरल करने पर की जाएगी कार्रवाही

फैक्ट्री के अंदर की फोटो वीडियो वायरल करने पर की जाएगी कार्रवाही

आयुध निर्माणी प्रबंधन का कर्मचारियों को आदेश

जबलपुर (जयलोक)
मंगलवार को हुए आयुध निर्माणी में हादसे का वीडियो वायरल हो गया। कहा जा रहा है कि यह वीडियो फैक्ट्री के ही किसी कर्मचारी ने वायरल की है। जिसके बाद आयुध निर्माणी ने सख्ती से कदम उठाते हुए कहा है कि फैक्ट्री के अंदर होने वाली किसी भी गतिविधियों की फोटो या वीडियो सार्वजनिक नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की घटना के बाद थोड़ा संयम रखें। इसके साथ ही यह भी आदेश जारी किया गया है कि आयुध निर्माणी के अंदर रखी मशीनों की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल ना की जाए। आदेश में फैक्ट्री के अंदर की गतिविधियों की फोटो या वीडियो वायरल करने पर नियमानुसार कार्रवाही करने की बात भी कही गई है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार की शाम को जीआईएफ  में मैटल पिघलाने के दौरान भट्टी में धमाके होने शुरू हो गए थे। एक बाद एक हुए तीन धमाकों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा था। हालांकि इस हादसे में कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ लेकिन इस हादसे का वीडियो जरूरत सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » फैक्ट्री के अंदर की फोटो वीडियो वायरल करने पर की जाएगी कार्रवाही

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket