जबलपुर (जयलोक)।
पनागर के बाद अब विजय नगर क्षेत्र में महिलाओं के अंडरगार्मेंट चोरी होने के मामले सामने आ रहे हैं। पनागर के आरोपी को तो पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल पहुँचा दिया लेकिन विजय नगर पुलिस के लिए यह चोर अभी भी सिरदर्द बना हुआ है। दरअसल आरोपी बाईक में मुँह में कपड़ा बांधकर आता है और घरों के बाहर सूख रहे महिलाओं के अंत: वस्त्र उठाकर भाग जाता है। कई दिनों से हो रही इस घटना से महिलाएं परेशान थी। लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज की जाँच की गई तो पता चला कि एक युवक इस तरह की हरकत कर रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि यह चोर घरों की बहुमूल्य सामग्री नहीं चुराता बल्कि घरों के बाहर सूखने के लिए डाले गए महिलाओं के अंडरगार्मेंट चुराता है। महिलाओं के अंडरगार्मेंट चोरी होने के कई मामले विजय नगर क्षेत्र में सामने आ चुके हैं। जिससे महिलाएं काफी परेशान हैं। हालांकि शुरू में तो महिलाएं इस बात को नजरअंदाज कर रहीं थी। लेकिन जैसे ही इसका एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया तो इसकी शिकायत विजय नगर थाने में की गई। जिसके बाद अब पुलिस ने इसकी जाँच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है। इसके साथ ही जिस वाहन से आरोपी आते हुए दिखाई दे रहा है उसके नंबर की जाँच की जा रही है।
पनागर का आरोपी गया जेल – इस तरह का पहला मामला पनागर में सामने आया था। लेकिन पुलिस ने कुछ घंटों में ही आरोपी को दबोच लिया और जेल भेज दिया है। पनागर पुलिस का कहना है कि आरोपी सनकी है और मानसिक बीमार है। जिसके कारण वह यह हरकत कर रहा था।
पनागर के बाद अब विजय नगर में सनकी चुरा रहा महिलाओं के अंडरगार्मेंट
Post Views: 830
RELATED LATEST NEWS
महाराष्ट्र और झारखंड में भी ‘आप’ लड़ेगी चुनाव ?
October 17, 2024
5:05 pm
हीरे से लेकर सोने तक का भंडार मोहन सरकार ने बनाया तगड़ा प्लान, माइनिंग से चमकेगी एमपी की किस्मत
October 17, 2024
5:03 pm
Top Headlines
8 फीट के मगरमच्छ ने किया पार्क के तालाब पर कब्जा, देखिये वीडियो
October 17, 2024
11:24 pm
जबलपुर जय लोक। जिले के अंतर्गत प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा और उनके सुबह घूमने के उद्देश्य से बनाए गए
8 फीट के मगरमच्छ ने किया पार्क के तालाब पर कब्जा, देखिये वीडियो
October 17, 2024
11:24 pm
महाराष्ट्र और झारखंड में भी ‘आप’ लड़ेगी चुनाव ?
October 17, 2024
5:05 pm
हीरे से लेकर सोने तक का भंडार मोहन सरकार ने बनाया तगड़ा प्लान, माइनिंग से चमकेगी एमपी की किस्मत
October 17, 2024
5:03 pm
विकास कार्य की प्रार्थना लेकर माँ नर्मदा तट पर पहुँची पार्षद
October 17, 2024
4:38 pm
मधुमक्खी भगाने के लिए जलाई गई आग से हुआ हादसा : बरेला में 51 फुट ऊँची महाकाली की प्रतिमा में लगी आग
October 17, 2024
4:25 pm