Download Our App

Home » कानून » जबलपुर के सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

जबलपुर के सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

पद की गरिमा के विपरीत आचरण करने पर

जबलपुर – आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश ने जबलपुर में पदस्थ सहायक जिला आबकारी अधिकारी विकास त्रिपाठी को अशिष्टतापूर्ण एवं पद की गरिमा के विपरीत आचरण करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ।
आबकारी आयुक्त द्वारा निलंबन की यह कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जबलपुर दीपक सक्सेना के प्रतिवेदन पर की गई है । सहायक आबकारी अधिकारी पर करमेता स्थित विदेशी मदिरा भण्डारागार में यूनिफार्म में डांस करने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसे जाँच में सही पाया गया था ।
आबकारी आयुक्त ने कार्यालय परिसर अथवा अन्य स्थल पर यूनिफार्म में डांस करने को राजपत्रित अधिकारी का पद धारण करने वाले अधिकारी के लिये अशिष्टतापूर्ण, अशोभनीय एवं पदीय दायित्वों के विपरीत माना है । उन्होंने निलंबन अवधि में सहायक जिला आबकारी विकास त्रिपाठी का मुख्यालय कार्यालय उपायुक्त आबकारी संभागीय उडनदस्ता संभाग रीवा नियत किया है ।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » जबलपुर के सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket