Download Our App

Home » कानून » बर्फानी सिक्योरिटी वाले ने कर्मचारियों को नहीं दिया महीनों से वेतन, निगमायुक्त ने जाँच के लिए बनाई समिति

बर्फानी सिक्योरिटी वाले ने कर्मचारियों को नहीं दिया महीनों से वेतन, निगमायुक्त ने जाँच के लिए बनाई समिति

जबलपुर (जयलोक)
नगर निगम के रिकॉर्ड में लगातार बदनाम होती जा रही बर्फानी सिक्योरिटी सर्विस और इसके संचालक रितेश टंडन एक बार फिर निगम प्रशासन के निशाने पर हैं। बर्फानी सिक्योरिटी सर्विस के संचालक रितेश टंडन सफाई का ठेका भी लेकर बैठे हैं और नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों की सप्लाई भी करते हैं। इस बार नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने उद्यान विभाग से प्राप्त हो रही शिकायतों के बाद एक समिति गठित कर बर्फानी सिक्योरिटी सर्विस के कृत्यों की जाँच करने के लिए कहां है। जल्द ही जाँच रिपोर्ट आ जाएगी और अनुबंध की शर्तों के अनुरूप अगर उल्लंघन पाया जाता है तो बर्फानी सिक्योरिटी सर्विस को एक बार फिर से सख्त कार्रवाई झेलना होगी।
यह कंपनी अभी तक की स्थिति में दोनों ही कार्य में विफल साबित हुए हैं।  कुछ माह पहले ही नगर निगम ने इस कंपनी के सफाई कर्मचारियों के हाजिरी घोटाले को पकड़ा था। ठेकेदारों द्वारा वार्ड में सफाई कर्मचारियों की पूरी संख्या बताकर कुछ ही सफाई कर्मचारियों से कार्य करवाए जा रहे थे और अनुपस्थित लोगों के नाम पर उनकी हाजिरी का पैसा निकाल कर खा लिया जाता था। हाजिरी खाने वाले पूरे खेल में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सुपरवाइजर सभी शामिल थे। अभी भी कुछ स्थानों पर इस प्रकार के कृत्य चल रहे हैं।
वर्तमान में बर्फानी सिक्योरिटी सर्विस वाले इसलिए नगर निगम प्रशासन के निशाने पर आ गए हैं क्योंकि इन्होंने आउटसोर्स पर सप्लाई किए गए। कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कई महीनों से नहीं किया है।
उद्यान विभाग ने दिया नोटिस, कर्मचारियों ने बंद किया कम
नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि उद्यान विभाग की ओर से उक्त ठेकेदार कंपनी को पूर्व में नोटिस भी दिया गया था कि वह आउटसोर्स वाले कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान हो इस पर ध्यान दें। लेकिन शिकायत लगातार बनी हुई थी। इसी बीच उद्यान विभाग के में पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारियों ने उद्यान विभाग से संबंधित कई कामों को बंद कर दिया था।
तीन अधिकारियों की जाँच टीम
नगर निगम आयुक्त के निर्देश अनुसार बर्फानी सिक्योरिटी सर्विस के कृत्यों की जांच करने के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों की समिति बनाई गई है जिसमें अधीक्षण यंत्री अजय शर्मा कार्यपालन यंत्री आदित्य शुक्ला तथा वित्तीय अधिकारी प्रशांत गोटिया शामिल हैं। यह समिति बर्फानी सिक्योरिटी सर्विस द्वारा किए गए अनुबंध की सभी शर्तों का अध्ययन करेगी और उनका पालन हो रहा है कि नहीं इस पर जांच रिपोर्ट जल्द ही नगर निगम आयुक्त को सौपेंगी। इसके बाद आउटसोर्स कर्मचारी का वेतन नहीं देने वाली इस कंपनी के खिलाफ  कार्यवाही हो सकेगी।

कार्य निरस्त करने के लिए चल चुकी है नोटशीट
सूत्रों के अनुसार बर्फानी सिक्योरिटी सर्विस के द्वारा नगर निगम के अलग-अलग विभागों में सुरक्षा कर्मचारियों की सप्लाई भी की गई है, लेकिन उनके वेतन ना दिए जाने  को लेकर भी पूर्व आयुक्त स्वप्निल वानखड़े के समय उक्त कंपनी की शिकायत हुई थी जिसके बाद एजेंसी का काम निरस्त करने के लिए नोटशीट चलाई गई थी। लेकिन आगे इस पर कार्यवाही नहीं हो पाई। वर्तमान में भी यही बातें हो रही हैं कि उक्त कंपनी संचालक इधर-उधर से राजनीतिक दबाव बनाकर फिर से अपने खिलाफ  होने वाली कार्यवाही को दबा देगा। लेकिन इसमें सबसे बुरी स्थिति उन गरीब आउट सोर्स कर्मचारियों की हो जाएगी जिन्हें पहले ही महीना से वेतन नहीं मिला है और उन्हें काम से निकाले जाने का खतरा भी हमेशा बना रहेगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » बर्फानी सिक्योरिटी वाले ने कर्मचारियों को नहीं दिया महीनों से वेतन, निगमायुक्त ने जाँच के लिए बनाई समिति
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket