Download Our App

Home » अपराध » बस पलटी, 30 घायल, 4 गंभीर जबलपुर से दमोह जा रही बस ट्रक से टकराई

बस पलटी, 30 घायल, 4 गंभीर जबलपुर से दमोह जा रही बस ट्रक से टकराई

जबलपुर (जयलोक)
जबलपुर से दमोह जा रही बस स्टेट हाईवे के पास आज सुबह सामने से आ रहे ट्रक से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त बस में करीब 45 यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। जिन्हें राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल में चार लोगों को गंभीर चोटें पहुँची हैं। कहा जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस लोक सेवा कंपनी की मिनी बस थी जो जबलपुर से दमोह की ओर जा रही थी। कटंगी टोल नाके के पास पहुँचते ही बस चालक ने ओवर टेक करने का प्रयास किया। तभी बस सामने से आ रहे ट्रक से बस जा टकराई और अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गई। हादसा आज सुबह 11 बजे हुआ।
30 यात्रियों को पहुँची चोटें
बस में सवार यात्रियों को एक-एककर बस की खिडक़ी के रास्ते बाहर निकाला गया। बस में करीब 45 यात्री सवार थे जिसमें से 30 यात्रियों को मामूली चोटें पहुँची हैं वहीं चार यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से जबलपुर रवाना किया गया। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस क्रमांक एमपी 20 पीए 0357 सुबह दस बजे आईएसबीटी से दमोह के लिए रवाना हुई थी। कटंगी टोल नाके के पास पहुँची ही थी कि सामने से आ रहे ट्रक से बस टकरा गई। हादसे के बाद बस में सवार लोगों ने खुद इसकी सूचना पुलिस को दी। वही हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जाँच शुरू कर दी है।
शहर में पहले भी  हो चुके हादसे
इस तरह के हादसे शहर के हाइवे में पहले भी हो चुके हैं। जिसके बाद कुछ दिनों तक दिखावे की कार्रवाही शुरू हो जाती है। फिर मामला ठंडा होने के बाद फिर से वाहनों में भेड़ बकरियों की तरह यात्रियों को बैठाया जाता है। ऐसे वाहनों की जाँच में यह बात भी सामने आई है कि इन वाहनों का ना तो परमिट रहता है ना ही फिटनिस। लेकिन बेरोकटोक इन वाहनों को सडक़ों पर दौड़ाया जाता है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » बस पलटी, 30 घायल, 4 गंभीर जबलपुर से दमोह जा रही बस ट्रक से टकराई
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket