Download Our App

Home » कानून » ट्रांसपोर्ट नगर, बधुआ गोदाम के 58 भूखंडों की जाँच के लिए कमिश्नर ने बुलाये दावे और साक्ष्य

ट्रांसपोर्ट नगर, बधुआ गोदाम के 58 भूखंडों की जाँच के लिए कमिश्नर ने बुलाये दावे और साक्ष्य

जबलपुर (जय लोक)।
चंडाल भाटा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के भूखंडों के आवंटन को लेकर हुए फर्जीवाड़े का मामला एक बार फिर गरमा गया है। नगर निगम प्रशासन की इस मामले को लेकर शुरू से भूमिका संदिग्ध रही है।
पूर्व के अधिकारियों ने भी इस फर्जीवाड़े को उजागर करने के लिए विशेष रुचि नहीं दिखाई और जिम्मेदारों से याराना निभाना के आरोप  झेलते रहे। लगातार जाँव की माँग जबलपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट टेक्निक एसोसिएशन द्वारा की जा रही थी। याचिका की सुनवाई के बाद बधुआ गोदाम के 58 भूखंडों की विस्तृत जाँच करने के निर्देश प्रशासन को दिए।
आज एक सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन हुआ है। जबलपुर संभागीय आयुक्त अभय वर्मा के न्यायालय से यह सार्वजनिक सूचना प्रकाशित की गई है जिसमें ट्रांसपोर्ट नगर चंडाल भाटा स्थित खसरा नंबर 153 एवं 154 के अंतर्गत बधुआ गोदाम के 58 भूखंडों के संबंध में याचिकाकत्र्ता, लीज धारी और संबंधित यह प्रभावित व्यक्ति से उनके दावे आपत्ती उनका पक्ष और इस संबंध में उनसे साक्ष्य आमंत्रित किए गए हैं।
7 मई को होगी सुनवाई
न्यायालय द्वारा जारी की गई सूचना में यह उल्लेख किया गया है कि दावा, आपत्ति, साक्ष्यों को निर्धारित प्रारूप में दस्तावेज के साथ कमिश्नर कार्यालय में प्रस्तुत करना है। अगले  महीने 7 मई  की तारीख इसके लिए अंतिम रखी गई है। इसके बाद किसी प्रकार के दावे और पक्ष नहीं स्वीकार किए जाएंगे।

निगम के रोकने के बाद भी नहीं रुक रहा अवैध निर्माण
(जय लोक)। विगत 10 अप्रैल को नगर निगम प्रशासन के समक्ष एक शिकायत प्रस्तुत की गई थी। बताया गया था कि चंडाल भाटा के प्लांट क्रमांक  बी 6-12/1 एवं बी 6-12/2  निर्माण किया जा रहा है और कब्जे की कोशिश की जा रही है। शिकायत पर नगर निगम कमिश्नर ने अधीनस्थ अधिकारियों को भेज कर वहां काम रुकवा दिया था। लेकिन कब्जा करने वालों के हौसले इतने बुलंद है की वह नगर निगम प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं और लगातार यह अवैध निर्माण का कार्य जारी है।  इसकी शिकायत पुन: नगर निगम प्रशासन से की गई है। लेकिन अवैध निर्माण को रोकने कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » ट्रांसपोर्ट नगर, बधुआ गोदाम के 58 भूखंडों की जाँच के लिए कमिश्नर ने बुलाये दावे और साक्ष्य
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket