Download Our App

Home » राजनीति » कांग्रेस ने भी किया घोषणापत्र जारी जातिगत जनगणना कराई जाएगी

कांग्रेस ने भी किया घोषणापत्र जारी जातिगत जनगणना कराई जाएगी

जबलपुर (जयलोक)
आज कांग्रेस के नेताओं ने भी लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया इस घोषणा पत्र में यह ऐलान किया गया है कि कांग्रेस पार्टी हिस्सेदारी न्याय के तहत राष्ट्र व्यापी आर्थिक सामाजिक जाति जनगणना करवाएगी। इसके माध्यम से कांग्रेस जातियों, उपजातियों और उनकी आर्थिक सामाजिक स्थिति का पता लगाएगी। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं गरीब सामान्य वर्ग को मिलने वाले आरक्षण पर पचास प्रतिशत का कैप हटाएगी। कांग्रेस शिक्षा और नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिलने वाली दस प्रतिशत आरक्षण को बिना किसी भेदभाव के सभी जाति और समुदाय के लिए लागू कराएगी। कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सभी रिक्त पदों को एक साल के भीतर भरेगी। कांग्रेस पब्लिक सेक्टर में संविदा की जगए नियमित भर्तियां करेगी। इसके अलावा जो संविदा कर्मी हैं उनको नियमित करेगी। पत्रकारवार्ता में शुभाषिनी यादव राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक, रोशनी यादव प्रदेश प्रवक्ता ने घोषणा पत्र के संबंध में जानकारी दी। उनके साथपूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने घोषणा पत्र संबंधी जानकारियाँ दीं।
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » कांग्रेस ने भी किया घोषणापत्र जारी जातिगत जनगणना कराई जाएगी
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket