Download Our App

Home » राजनीति » म.प्र. की एक सीट कांग्रेस ने आप के लिये छोड़ी

म.प्र. की एक सीट कांग्रेस ने आप के लिये छोड़ी

                 दूसरी सूची के इंतजार में कांग्रेसी

भोपाल (जयलोक)। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रदेश की सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है तो वहीं कांग्रेस पिछड गई है। कांग्रेस अब तक मात्र दस प्रत्याशियों के नामों की ही घोषणा कर पाई है तो वहीं खजुराहो सीट आम आदमी पार्टी के लिए छोड़ दी है। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद भाजपा चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुट गई है। अब 19 मार्च को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होना है, ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस अब जल्द ही शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर सकती है। कांग्रेस मध्य प्रदेश की 29 में से सिर्फ 28 लोकसभा सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने खजुराहो सीट आम आदमी पार्टी के लिए छोड़ रखी है। हालांकि आप ने भी इस सीट से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। भाजपा ने यहां वीडी शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने 6 दिन पूर्व 10 संसदीय सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। शेष 18 सीटों पर अब भी नाम तय नहीं हो सके हैं। इनमें पार्टी ने तीन विधायक और एक पूर्व विधायक पर दांव लगाया गया है, साथ ही दो पार्टी पदाधिकारियों के नाम भी शामिल है। अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित मंडला से विधायक ओमकार सिंह मरकाम को टिकट दिया है तो रामू टेकाम को बैतूल से टिकट दिया है। जबकि छिंदवाड़ा से मौजूदा सांसद और कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ को टिकट दिया गया है। कांग्रेस की पहली लिस्ट को देखें तो अटकलें लगाई जा रही है कि कांग्रेस दूसरी सूची में भी अपने मौजूदा विधायकों को टिकट दे सकती है। साथ ही पदाधिकारियों को भी चुनावी मैदान में उतार सकती है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » म.प्र. की एक सीट कांग्रेस ने आप के लिये छोड़ी
best news portal development company in india

Top Headlines

नए नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर से सुनिए बेबाक सवाल …जो एकता भाजपा के मंच पर दिखती है क्या वो दिलों में है…इंटरव्यू के कुछ प्रमुख अंश

भाजपा के नए अध्यक्ष रत्नेश सोनकर से बेबाक सवाल कल गुरुवार 6 फरवरी को शाम 5:00 बजे प्रसारित होगा पूरा

Live Cricket