
जबलपुर जय लोक अपडेट। जबलपुर के कांग्रेस के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू बीजेपी में शामिल हो गए हैं । जगत बहादुर सिंह सुबह 5:00 बजे अकेले ही भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार दोपहर 1:00 के बाद उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ होना है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष उन्होंने भाजपा की सदस्य ली है । इस बात की भी चर्चा है कि उनके साथ 4 से 5 पार्षद भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं । यह पार्षद कौन है इसका खुलासा भी नहीं हुआ है । इस बात के भी प्रयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा जगत बहादुर सिंह को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर जबलपुर संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतर सकती है इसी समझौते के आधार पर जगत बहादुर सिंह ने पार्टी बदली है ।

इस बात के कयास लंबे अरसे से लगाए जा रहे थे की अनु भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन हर बार महापौर अन्नू ने इस बात का खंडन कर दिया था। विधानसभा चुनाव के पूर्व भी भाजपा के कुछ संगठन मंत्री और संघ के कुछ प्रभावी नेता लगातार महापौर जगत बहादुर सिंह के संपर्क में थे और इस बात का प्रयास हो रहा था कि अन्नू भाजपा में शामिल हो जाये।

Author: Jai Lok







