Download Our App

Home » राजनीति » कांग्रेस अध्यक्ष का दर्द बोले अब तो चुनाव लडऩे के लिए भी पैसा नहीं रहा

कांग्रेस अध्यक्ष का दर्द बोले अब तो चुनाव लडऩे के लिए भी पैसा नहीं रहा

कालाबुरागी
लोकसभा चुनाव में अब कुछ हफ्ते ही शेष बचे हैं और उससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के बदहाली के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग की ओर से पार्टी पर जुर्माना लगाया गया है। खरगे ने संकेत दिया कि पार्टी धन की कमी का सामना कर रही है और आरोप लगाया कि जिन बैंक खातों में लोगों द्वारा दान किया गया पैसा रखा गया था, उन्हें भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने फ्रीज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए, खडग़े ने लोगों से देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आगामी लोकसभा चुनावों में एक साथ मजबूती से खड़े होने और उनकी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया। यह कहते हुए कि चुनाव में सभी को समान अवसर मिलना चाहिए, खडग़े ने भाजपा पर कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने और आयकर के माध्यम से पार्टी पर भारी जुर्माना लगाने का आरोप लगाया। खरगे ने कहा कि भाजपा खुद चुनावी बांड के माध्यम से मिले हजारों करोड़ रुपये का खुलासा करने के लिए तैयार नहीं हैं।
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » कांग्रेस अध्यक्ष का दर्द बोले अब तो चुनाव लडऩे के लिए भी पैसा नहीं रहा
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket