Download Our App

Home » Uncategorized » पार्षद कप का फाइनल मैच आज

पार्षद कप का फाइनल मैच आज

पार्षद हर्षित यादव ने की क्रिकेट प्रेमियों से उपस्थित रहने की अपील
जबलपुर (जय लोक)
क्रिकेट प्रेमियों के लिए पार्षद क्रिकेट कप का आयोजन किया जा रहा है। जिसका फायनल मैच आज शनिवार को मोंटू इलेवन और सिद्धबाबा के बीच शाम 6:30 बजे खेला जाएगा। पार्षद कप क्रिकेट मैच के लिए खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया। वहीं इसके पूर्व शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया जिसमें मुख्य अथिति संजय यादव पूर्व विधायक, रूपेंद्र पटेल, मुकेश राठौर, राकेश चौधरी, सत्येंद्र चौबे (गुड्डा भैया), दिनेश गुड्डू तामसेतवार पार्षद, विनोद यादव, शैलेश राठौर, रिंकू तिवारी, चके्रश नायक, रामदास यादव, देवकी पटेल, संदीप खम्परिया, नीरज पटेरिया, विपिन शर्मा, अपूर्व त्रिवेदी, अनुराग दीक्षित आदि अतिथियों ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त करके पार्षद कप के सेमीफाइनल मैच शुभारंभ किया। इस अवसर पर हमारे समिति के संरक्षक दिनेश यादव (महासचिव, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी) की उपस्थिति के साथ अन्य अतिथियों, दर्शकों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया और मनोबल बढ़ाया। पार्षद हर्षित यादव द्वारा यह क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ 27 जनवरी से हुआ था। जिसमें शहर भर की टीमों ने भाग लिया। आज यह पार्षद कप अपने अंतिम पड़ाव में है। आज जानकारमण कॉलेज में पार्षद क्रिकेट कप का फाइनल मैच खेला जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। वहीं आज के मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भी उत्साह बना हुआ है। पार्षद हर्षित यादव ने भी क्रिकेट प्रेमियों से क्रिकेट मैच में उपस्थित रहने की अपील की है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पार्षद कप का फाइनल मैच आज
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket