Download Our App

Home » राजनीति » महिला उम्मीदवार ने किया वादा चुनाव जीतीं तो मिलेगी सब्सिडी वाली शराब

महिला उम्मीदवार ने किया वादा चुनाव जीतीं तो मिलेगी सब्सिडी वाली शराब

मुंबई,(एजेंसी/जयलोक)। लोकसभा चुनाव का रंग अब उम्मीदवार पर चढऩे लगा है और वह लोगों को नए-नए तरीकों से रिझाने में लग गए हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के चिमूर गांव से एक निर्दलीय उम्मीदवार  ने चुनाव में जीतने पर लोगों को सब्सिडी वाली व्हिस्की और बीयर देने वाला चुनावी वादा किया है।एक रिपोर्ट के मुताबिक अखिल भारतीय मानवता पार्टी की उम्मीदवार वनिता राउत अपने गरीब मतदाताओं से एक हैरान करने वाला चुनावी वादा किया है। वनिता ने कहा है कि अगर वह लोकसभा चुनाव जीत जाती हैं तो वह न केवल हर गांव में बीयर बार खुलवाएंगी और चुनाव जीतने के बाद उन्हें मिलने वाली सांसद निधि से गरीबों को मुफ्त व्हिस्की और बीयर भी पिलवाएंगी। उन्होंने कहा जहां गांव, वहां बीयर बार। यहीं मेरे मुद्दे हैं। राशन प्रणाली के जरिए शराब का वादा करते हुए, राउत ने कहा कि पीने वाले के साथ-साथ विक्रेता को भी लाइसेंस की जरुरत होगी। वनिता के पास उनके चुनावी वादे को सही ठहराने का अपना ही तरीका था।उन्होंने कहा कि अति गरीब लोग कड़ी मेहनत करते हैं और शराब पीकर ही उनहें शांति मिलती हैं, लेकिन वे गुणवत्तापूर्ण व्हिस्की या बीयर नहीं खरीद सकत। वह केवल देशी शराब पीते हैं, इसलिए वे नशे में होते हैं। उन्होंने कहा वह चाहती हैं कि गरीब भी व्हिस्की या बीयर का अनुभव करें और इसका मजा लें।
पहले भी लड़ चुकी हैं चुनाव
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब वनिता राउत चुनाव लड़ रही हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने नागपुर से चुनाव लड़ा था। जबकि 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उन्हें चिमूर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया था। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने 2019 के चुनावों के दौरान भी यही चुनावी वादा किया था और चुनाव अधिकारियों की कार्रवाई में उनकी जमानत जब्त हो गई थी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » महिला उम्मीदवार ने किया वादा चुनाव जीतीं तो मिलेगी सब्सिडी वाली शराब

Top Headlines

Live Cricket